#ASE Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में AES केस में बढ़ोतरी, 2 और बच्चों में हुई एईएस की पुष्टि
पीड़ितों की संख्या पहुंची 50

मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को दो और बच्चों में AES की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब तक जिले में कुल 50 बच्चों में AES की पुष्टि हो चुकी है। इसमे 33 बच्चें मुजफ्फरपुर के मिले हैं। वहीं 17 बच्चे अन्य ज़िलों के हैं। इसके साथ ही पीलिया, डायरिया,जुकाम खांसी से भी बच्चे पीड़ित हो रहे है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।
SKMCH के अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि अभी तक हमारे यहां 50 मरीज भर्ती हुए हैं। इसमे सभी बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। शनिवार को दो बच्चों में AES की पुष्टि हुई है। दोनों बच्ची जिले के बोचहा और पारू प्रखंड की रहने वाली हैं। अभी तक किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। सब कुछ कंट्रोल में है। सभी दवाएं उपलब्ध है। सभी तरह की व्यवस्था पूर्ण है। सभी डॉक्टर्स पूरी लगन के साथ काम कर रहे है। हमलोग पूरी तह से तैयार है।
बच्चों का रखें ख्याल
चिकित्सकों के मुताबिक, छोटे बच्चे हर चीज नहीं मांग सकते। ऐसे में बड़ों को ही उनका ख्याल रखना होता है। गर्मी में उन्हें उबालकर पानी दें। जिससे वह डायरिया से बचेंगे। इसके साथ ही यदि डायरिया या दस्त की शिकायत है, तो ओआरएस दिया जा सकता है। अधिक से अधिक पानी पिलाते रहे। घर में साफ सफाई भी बेहद जरूरी है। इन दिनों में मच्छर भी पनप जाते हैं। ऐसे में बच्चों का बचाव जरूरी है।
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments