#Motihari News: छात्र को सिगरेट पीते देखा.. तो कपड़े उतरवाकर पीटा,छात्र की मौत

#Motihari News: छात्र को सिगरेट पीते देखा.. तो कपड़े उतरवाकर पीटा,छात्र की मौत

मोतिहारी में 2 महीने पहले 5वीं में एडमिशन, मौत के बाद परिवार को की खबर

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मोतिहारी में टीचर की पिटाई से छात्र की मौत हो गई। 14 साल के बच्चे की गलती बस इतनी थी कि वो सिगरेट पी रहा था। बच्चे को टीचर ने बेल्ट से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बाद में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया

teacher kills student ..........BNM

मोतिहारी में टीचर की पिटाई से छात्र की मौत हो गई। 14 साल के बच्चे की गलती बस इतनी थी कि वो सिगरेट पी रहा था। बच्चे को टीचर ने बेल्ट से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। बाद में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।मामला मधुबन थाना इलाके का है। यहां हरदिया पुल के पास रेसिडेंशियल मधुबन राइजिंग स्टार प्रेप स्कूल में बजरंगी पांचवी का छात्र था।

From Champaran to Holyrood: Dhruva Kumar’s Journey Echoes Gandhi’s Legacy Read More From Champaran to Holyrood: Dhruva Kumar’s Journey Echoes Gandhi’s Legacy

बच्चे की मौत के बाद परिवार ने स्कूल के चेयरमैन सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी को अरेस्ट नहीं किया है। दबी जुबान से लोग दोनों ही पक्षों में समझौता होने की भी बात कर रहे हैं।

24 घंटे में बड़ी कार्रवाई: 83 अपराधी गिरफ्तार, हजारों लीटर शराब व गांजा जब्त Read More 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई: 83 अपराधी गिरफ्तार, हजारों लीटर शराब व गांजा जब्त

बेल्ट से बेहोश होने तक मारा

एनकाउंटर के बाद सख्त एक्शन: अपराधियों की जड़ तक पहुंची मोतिहारी पुलिस Read More एनकाउंटर के बाद सख्त एक्शन: अपराधियों की जड़ तक पहुंची मोतिहारी पुलिस

घटना शनिवार को मधुबन थाना इलाके के हरदिया पुल के पास की है। बंजरिया गांव के हरि किशोर यादव का 14 साल का बेटा था। वह हरदिया पुल पर छिपकर सिगरेट पी रहा था। सिगरेट पीते हुए उसके स्कूल के चेयरमैन विजय यादव ने देख लिया। उसे पकड़कर स्कूल ले गए, जहां कपड़ा खोल कर बजरंगी की बेल्ट से जमकर पिटाई की। इससे वह बेहोश हो गया।

फिर उसे मधुबन के निजी डॉक्टर के यहां भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया, लेकिन वहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

मोबाइल बनवाने गया था: मां

बजरंगी की मां ओशमीला देवी के अनुसार गर्मी की छुट्टियों में वह घर पर आया हुआ था। दो महीने पहले ही उसका एडमिशन रेसिडेंशियल मधुबन राइजिंग स्टार प्रेप स्कूल में करवाया था। शनिवार को करीब दस बजे दिन में मोबाइल बनवाने के लिए मधुबन की ओर निकला था। मुझे घटना के बारे में कोई कुछ नहीं बता रहा था।

सीधे मुजफ्फरपुर ले जाने की बात कही। मैंने पूछा कि क्या हुआ है। लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। जब वहां गई तो पता चला कि मेरे बेटे की मौत हो गई है। मेरे बेटे की हत्या चेयरमैन विजय यादव ने किया है।

बहन बोली, विजय सर ने बेल्ट से मारा

WhatsApp Image 2023-06-26 at 2.28.35 PM (1)

बजरंगी की बहन मीना ने कहा कि वह सुबह में पैसा लेकर मोबाइल लाने गया था। मोबाइल लेकर आने के दौरान हरदिया पुल के पास सिगरेट पी रहा था। वहां विजय सर ने उसको पकड़कर लिया और बहुत पीटा। बेहोश होने पर उसे मधुबन ले गए, वहां से मुजफ्फरपुर, मौत होने के बाद हम लोगों को बताया।

घटना के बाद स्कूल के चेयरमैन सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को भेज दिया है।

पुलिस ने कहा- रेड कर रहे

मामले में मधुबन थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया है कि स्कूल के चेयरमैन विजय यादव, उसकी पत्नी और साले पर हत्या का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव अभिभावक गोष्ठी में बच्चों के संस्कार और शिक्षा पर जोर, अभिभावकों ने दिए बहुमूल्य सुझाव
हरसिद्धि, पूर्वी चंपारण। स्थानीय विद्यालय महावीर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम...
पंचायती राज मंत्री के साथ मंच साझा करते दिखे सरकारी शिक्षक, सेवा आचरण पर उठे सवाल
मोतिहारी शराब कांड की सप्लाई चेन का बड़ा खुलासा, गाजियाबाद से हुई गिरफ्तारी 
मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
सिकरहना एसडीपीओ कानून के सिकंजे मे, न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप पर कोर्ट ने लिया संज्ञान 
मदरसा में पुलिस का बड़ा छापा, अत्याधुनिक पिस्टल बरामद; तीन हिरासत में, परिसर सील; चकिया में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
तुरकौलिया में जहरीले पदार्थ का कहर: 4 की मौत, 6 का इलाज जारी, मुख्य साजिशकर्ता समेत 12 गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER