#Motihari News: मुखिया के साथ फ़ोन पर गली गलौज करने पर यूवक को थूक चटाकर मारा, फिर सिर मुंडवाया

#Motihari News: मुखिया के साथ फ़ोन पर गली गलौज करने पर यूवक को थूक चटाकर मारा, फिर सिर मुंडवाया

रंगदारी न देने पर पूर्व मुखिया के पुत्रों ने अपहरण के बाद घटना को दिया अंजाम

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
पूर्वी चम्पारण में दबंगई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे कुछ लोग एक युवक की पिटाई कर रहे है। इतना ही नही दबंग अपने चप्पल पर थूक फेंक कर युवक को चाटने के लिये विवश कर रहे है। घटना 27 जून की है

WhatsApp Image 2023-06-30 at 3.30.31 PM

पूर्वी चम्पारण में दबंगई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे कुछ लोग एक युवक की पिटाई कर रहे है। इतना ही नही दबंग अपने चप्पल पर थूक फेंक कर युवक को चाटने के लिये विवश कर रहे है। घटना 27 जून की है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित के पिता गोविजदापुर निवासी राममनंद राय ने कल्याणपुर थाने में आवेदन दिया है।

 बाजार से घर लौटते समय किया अपहरण

जिसमें उन्होंने कहा कि मेरा 35 वर्षीय पुत्र उज्जवल बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान सागर पंचायत के पूर्व मुखिया सीबी सिंह के पुत्रों ने रंगदारी न देने पर उज्जवल का अपहरण किया और मुधुडीह ले जाकर उसे थूक चटाकर मारा। फिर आधी दाढ़ी और मूंछ मुंडवा दिया। घायल उज्जवल का सदर अस्पताल में फिलहाल इलाज चल रहा।

 

दो मुखिया के बिच की वर्चस्व की लडाई

मधुडीह गांव निवासी सागर पंचायत के पूर्व मुखिया सीबी सिंह और वर्तमान मुखिया सुनील कुमार की पत्नी ममता सिंह आपस में रिश्तेदार हैं। जिनके बीच चुनावी रंजिश व जमीन विवाद चल रहा। कई बार मारपीट हो चुकी है। बताया जा रहा कि घटना का कारण दोनों की आपसी रंजिश भी हो सकती है। मामले में सीबी सिंह का 33 वर्षीय पुत्र सोनू सिंह और भतीजे रणधीर और रणवीर सहित 6 नामजद और 15 से 20 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, जब मुखिया के समर्थक की पिटाई हो रही थी तब आरोपियों ने फेसबुक लाइव किया था। जिसके बाद पिटाई का वीडियो वायरल हो गया।

WhatsApp Image 2023-06-30 at 3.30.30 PM

पुलिस कर रही छापेमारी

मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो जैसे ही मेरे पास आया| मैंने तुरंत मामले   की  संज्ञान  लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। अभी तक  इस  मामले  में एक नामजद और दो अज्ञातों को गिरफ्तार कर मोतिहारी सेंट्रल जेल  जेल दिया जा चूका है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अलग अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है। एपी कन्तेश  मिश्र ने कड़े शब्दों  में बोलते हुए बोले की वह चाहे जो भी हो इस तरह कानून हाथ में लेने वाले को कभी   भी नहीं बक्सा जायेगा और सभी को उचित सजा दी जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई एक...
कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू
कोटवा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, एक दर्जन से अधिक घायल
चोरों को पकड़ने गई मोतिहारी पुलिस के चार सदस्य खुद चोरी मे गिरफ्तार
Violent Clash Leads to MGCU Suspension of Five Students
तुरकौलिया मे अतिक्रमणकारियों पर शामत
मोतिहारी मे वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष की गोलीमार हत्या

Epaper

YouTube Channel

मौसम