#Bihar Crime: प्रेम प्रसंग में सूरज की हत्या : एसपी

#Bihar Crime: प्रेम प्रसंग में सूरज की हत्या : एसपी

प्रेमिका के पिता सहित पांच गिरफ्तार

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
पुलिस ने सूरज कुमार हत्याकांड का 2 दिनों के अंदर खुलासा कर दिया। वहीं लड़की के पिता, मृतक का दोस्त सहित सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि हत्या का कारण प्रेम- प्रसंग था

पुलिस ने सूरज कुमार हत्याकांड का 2 दिनों के अंदर खुलासा कर दिया। वहीं लड़की के पिता, मृतक का दोस्त सहित सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि हत्या का कारण प्रेम- प्रसंग था। जिसमें चलते लड़की के पिता ने ही हत्या कराई।पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कार एवं रस्सी को बरामद कर लिया है।

 बताया जाता है कि अमित कुमार की पुत्री को सूरज कुमार द्वारा 6- 7 माह पूर्व लेकर भाग गया था।अमित कुमार के द्वारा अपने ही गांव के रामाधार सिंह को 3 लाख में सूरज कुमार की हत्या करने हेतु सुपारी दिया गया था। सूरज कुमार पेसर स्व शालोग्राम सिंह साकिन सिहमा थाना मटिहानी की गायब होने से संबंधित आवेदिका निर्मला देवी के द्वारा अज्ञात के विरूद्ध लिखित आवेदन मटिहानी थाना में दिया गया। जिस संबंध में मटिहानी थाना कांड संख्या 97/ 23, पिछले 2 जुलाई 23 को दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। 

कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू Read More कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू

पुलिस कप्तान बेगूसराय के द्वारा इस घटना का गंभीरता से लेते हुए कांड के उद्भेदन एवं संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें पुअनि विवेक कुमार भारती थानाध्यक्ष मटिहानी, पुअनि अरबिन्द कुमार ओपी  अध्यक्ष रिफाईनरी, सशस्त्र बल मटिहानी थाना,चीता बल एवं जिला आसूचना इकाई को शामिल किया गया। 

गठित टीम के द्वारा सूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान करते हुए इस घटना में संलिप्त अपराधी रोहित कुमार पेसर रामाधार सिंह साकिन सिंहमा थाना मटिहानी जिला बेगूसराय को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया। पुलिस टीम के द्वारा पुछताछ में गिरफ्तार अपराधकर्मी रोहित कुमार के द्वारा इस घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों के बारे बताया गया तथा टाटा जेस्ट गाड़ी बीआर38एच 0123 से शव को सिंहमा बहियार में सड़क के किनारे झाड़ी में फेंकने की बात बताया गया आरोपी राहित कुमार के निशानदेही पर गायब सूरज कुमार का शव बरामद किया गया एवं घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्त रामाधार सिंह पेसर स्व शियाराम सिंह साकिन सिंहमा थाना मटिहानी, अमित कुमार पेसर स्व भगवान सिंह साकिन सिंहमा थाना मटिहानी, मनोज महतो पेसर नेपो महतो साकिन कमरूद्दीनपुर थाना सिंघौल ओपी, मनटून कुमार पेसर बृजभूषण सिंह साकिन मकरदही थाना रिफाईनरी ओपी सभी जिला बेगूसराय को पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त टाटा जेस्ट गाड़ी बीआर38एच 0123 कार एवं रस्सी को भी पुलिस टीम के द्वारा बरामद किया गया।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket