पूर्णिया में एक युवक का तीन बच्चों की मां से साथ करीब एक साल से अफेयर चल रहा था। अब उसकी अचानक से लाश मिली है। प्रेमी का शव उसकी प्रेमिका के घर के पास के झाड़ियों से मिला है। शव को करीब 100 तक घसीटकर ले जाने के निशान भी मिले हैं।
परिजनों का आरोप है कि उसका एक साल से अफेयर था। प्रेमिका ने ही गला घोंटकर उसकी हत्या की और शव को घसीटते हुए झाड़ियों में फेंक दिया। मृतक युवक का नाम मोहम्मद अकबर था। उसकी उम्र 28 साल थी।
यह मामला डगरूआ थाना क्षेत्र के अधकैली पंचायत का है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
उसी ने मार डाला- बहन
मृतक प्रेमी की बहन जहाना ने बताया कि उसके भाई का गांव की ही एक महिला से पिछले एक साल से अफेयर चल रहा था। महिला 3 बच्चे की मां है। इसी महिला ने अनबन में उसकी भाई की हत्या कर शव को घर के बगल में झाड़ियों में फेंक दिया।
वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि अकबर 3 साल पहले भी एक महिला को लेकर फरार हो गया था। इसके बाद उस महिला से उसकी अनबन हो गई थी, जिसके बाद से वो अलग रह रहा था। युवक मां-बाप की मौत के बाद सरकारी जमीन पर कच्चा घर बनाकर रह रहा था।
पुलिस का बयान
घटना के संबंध ने डगरूआ पुलिस और फोरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि शुरुआती दौर में हत्या का मामला लग रहा है। युवक की हत्या कर शव को बांस की झाड़ में फेंका गया है। परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments