#Muzaffarpur crime: पत्नी के अफेयर से परेशान पति ने किया आत्महत्या, पति के बाद पत्नी ने भी कर ली सुसाइड
सास बोली- बहू के अफेयर से बेटा था परेशान
मुजफ्फरपुर में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है की पत्नी ने सुसाइड से पहले अपने अपने भाई को कॉल कर बताया कि मेरे पति ने आत्महत्या कर ली है, अब मैं भी मरने जा रही हूं और उसने भी फांसी लगा ली।
बुधवार को दोनों का शव घर में अलग-अलग रूम में मिला। जबकि लड़के की मां का आरोप है कि बहू का किसी के साथ अफेयर था। इसी को लेकर दोनों में अक्सर काफी लड़ाई होती थी। मामला सदर थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दोनों मृतको की पहचान पारू थाना क्षेत्र के लालू छपरा निवासी विक्रम सिंह (31) और उसकी पत्नी शबनम सिंह (26) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुशार 5 साल पहले 2018 में दोनों की शादी हुई थी। दोनों को एक 4 साल का बेटा है। बेटा सुसाइड के वक्त घर में मौजूद था।
शादी के बाद से ही होती थी लड़ाई
विक्रम की मां विभा देवी ने बताया कि शादी के कुछ दिनों के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होता था। शबनम चइला (सूखी लकड़ी) से उसकी पिटाई करती थी, लेकिन इज्जत के कारण वे लोग किसी को कुछ नहीं बताते थे। विक्रम कुछ दिनों पहले घर से बाहर गया हुआ था। जब वो घर पहुंचा तो शबनम को किसी और मर्द के साथ रूम में देख लिया। जिसके बाद वो काफी परेशान रहता था।
अवैध संबंध बना सुसाइड का कारण
मां का आरोप है कि बेटे ने पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी अपने ससुराल वालों को भी दी थी। वो लोग भी इस बात को तूल नहीं दिए। शबनम हाल ही में विक्रम के पेट में कैची भी घोंप दी थी। जिस कारण कई दिनों तक उसका इलाज चला था। आरोप है कि बहू उनके साथ भी मारपीट करती थी।
पहले पति..फिर पत्नी ने लगाई फांसी
मां ने बताया कि मंगलवार की रात भी दोनों में विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों अलग-अलग कमरे में सो गए। सुबह जब शबनम विक्रम के रूम में जाने लगी तो दरवाजा अंदर से बंद था। कमरे के अंदर देखा तो विक्रम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी|
इसके बाद शबनम ने अपने भाई भोलू को फोन किया और पूरी जानकारी दी। फिर फोन रखते हुए कहा कि मैं भी मरने जा रही हूं। इसके बाद वह किचेन से सिलेंडर उठा कर अपने रूम में ले गई। जहां सिलेंडर के सहारे शबनम ने अपने दुपट्टा से फांसी लगा ली। कुछ ही देर में भोलू अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। जिसके बाद मौके पर हंगामा शुरू हो गया।
स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सदर थाना के दरोगा मनोज कुमार साह ने बताया कि पत्नी-पति ने आत्महत्या की है। दोनों के बीच विवाद चल रहा था। मौके पर साड़ी और दुपट्टा मिला है। जिससे दोनों ने आत्महत्या की है। परिजन कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रहे है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन के द्वारा को लिखित आवेदन दिया जाएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दोनों दो कमरे में थे। मृतक का नाम विक्रम सिंह है। उनकी पत्नी का नाम शबनम सिंह है। उनका एक बेटा भी है।
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments