अश्वमेध देवी बनीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, ढाई साल बाद राज्य महिला आयोग का गठन
समाज कल्याण विभाग की उप सचिव के जारी पत्र के अनुसार राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष के अलावा सात महिलाओं को सदस्य बनाया गया है।
बिहार में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जदयू की पूर्व सांसद अश्वमेध देवी बनी हैं। राज्य सरकार ने बिहार राज्य महिला आयोग का पुनर्गठन करते हुए उजियारपुर की पूर्व सांसद और जेडीयू की समस्तीपुर जिला अध्यक्ष अश्वमेध देवी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। इस संबंध में सरकार ने पत्र जारी किया है।
मुख्यमंत्री को जताया आभार
समाज कल्याण विभाग की उप सचिव के जारी पत्र के अनुसार राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष के अलावा सात महिलाओं को सदस्य बनाया गया है। आयोग की अध्यक्ष एवं सदस्यों के मनोनयन की अधिकतम अवधि तीन वर्ष या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक होगी। अध्यक्ष के साथ प्रभावती मांझी, डॉ सुजाता सुम्ब्रई, रबिया खातुन, सुनीता कुशवाहा, श्वेता विश्वास, सुलोचना देवी और गीता यादव को आयोग का सदस्य बनाया गया है।अश्वमेध देवी ने अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया है।
अश्वमेध देवी वर्ष 2009 में 15वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में चुनी गईं। इसके पहले वह वर्ष 2000 में पहली बिहार विधानसभा के लिए चुनी गई और 2009 तक विधायक रही। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले नीतीश सरकार द्वारा महिला आयोग के पुनर्गठन को खास रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। महिला आयोग को भंग हुए ढाई साल से ज्यादा हो चुका है। ऐसे में लम्बे समय से इसके पुनर्गठन की मांग उठ रही थी।
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments