#Nirbhayarape: मध्य प्रदेश के सतना में निर्भया जैसी वारदात, 11 साल की लड़की से गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

#Nirbhayarape: मध्य प्रदेश के सतना में निर्भया जैसी वारदात, 11 साल की लड़की से गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

सीएम ने किया ट्वीट,आरोपी गिरफ्तार

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मध्य प्रदेश के सतना जिले में निर्भया कांड जैसी वारदात सामने आई है। जहा 11 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने लड़की के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी।

Madhya Pradesh news: मध्य प्रदेश के सतना जिले में निर्भया कांड जैसी वारदात सामने आई है। जहा 11 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने लड़की के प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। बताया जा रहा है की मैहर थाना क्षेत्र में आज सुबह दस वर्षीय एक बालिका जख्मी हालत में मिली। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बालिका को गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने रीवा रेफर कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कल से लापता एक बालिका मैहर थाना क्षेत्र में गंभीर हालत खून से लथपथ मिली। पुलिस द्वारा बालिका को मैहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में रीवा रैफर कर दिया है।

पुलिस ने मामला किया दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ SDM और SDPO मैहर सिविल अस्पताल पहुंचे। मामले में दुष्कर्म सहित पास्को एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में 2 संदेहियों को भी गिरफ्त में लिया है। पुलिस पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

मैहर SDPO लोकेश डावर ने बताया कि सुबह 7 बजे लड़की मंदिर की तरफ घूमने जा रही थी। इसी बीच पहले से घात लगाए आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। नहर के किनारे झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में कुछ इंसर्ट किया गया है। इस मामले में डॉक्टर कुछ बता पाएंगे। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सीएम ने किया ट्वीट 

इस शर्मनाक घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए दुःख प्रकट किया है। ट्विटर पर उन्होंने लिखा, "मैहर में बेटी के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिली है, पीड़ा से भरा हुआ है, व्यथित हूं। मैंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कोई भी अपराधी बचना नहीं चाहिए। पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बेटी के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए। कोई भी अपराधी बचेगा नहीं, कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।"

वहीं, सूबे के पूर्व CM और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने दुःख प्रकट करते हुए शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "मैहर में छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना अत्यंत निंदनीय है। बच्ची के साथ निर्भया कांड की तरह अमानवीय व्यवहार किये जाने की बात भी सामने आ रही है। प्रदेश में आए दिन बच्चियों के साथ अत्याचार की घटनाओं ने साबित कर दिया है कि शिवराज सरकार बहन-बेटियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि बेटी को अच्छे से अच्छा उपचार उपलब्ध कराया जाए और उसे तत्काल एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए। "

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket