खौफनाक प्यार: गूगल पर ढूंढता गर्लफ्रेंड से छुटकारे का टोटका : वीडियो कॉल कर फंदे से लटका
मौत के बाद लड़की के 30 मिसकॉल,बोली- मैंने जीवनसाथी खो दिया
गर्लफ्रेंड ब्लैकमेल कर रही है, क्या करूं...?
गर्लफ्रेंड से पीछा छुड़ाने के टोटके......
ये जो आप उपर पढ़ रहे है यह एक lover द्वारा GOOGLE पर सर्च की गई हिस्ट्री है। यह सर्च हिस्ट्री मंडी खटीकान रामगंज निवासी पुष्पेन्द्र उर्फ केशव (25) की है। मृतक पेशे से कोरियोग्राफर बताया जा रहा है। केशव ने सुसाइड करने से पहले गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल किया और फिर उसके बाद सुसाइड कर लिया।
पुलिस के द्वारा जांच परताल में सामने आया कि केशव कई दिनों से Google पर गर्लफ्रेंड से पीछा छुड़ाने की तरीके सर्च कर रहा था। इतना ही नहीं उसने अपनी गर्लफ्रेंड से छुटकारा पाने के लिए उसने अपने दोस्तों से भी मदद मांगी थी।
20 जुलाई को परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। पीछे से देर शाम केशव ने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।
काम से जब देर रात को सभी वापस लौटने पर परिजनों को कमरा अंदर से बंद मिला। काफी खटखटाने के बाद भी केशव ने गेट नहीं खोला। पीछे गैलरी में जाकर खिड़की से अंदर देखा तो केशव फंदे से लटका मिला।
पड़ोसियों की मदद से धक्का देकर गेट को खोला गया। फंदे से केशव को उतारकर तुरंत SMS हॉस्पिटल लेकर गए। इमरजेंसी में डॉक्टर्स ने जांच के बाद केशव को मृत घोषित कर दिया।
केशव के पिता रोशन लाल ने गर्लफ्रेंड सहित अन्य पर शक जाहिर कर 25 जुलाई को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है।
इतनी पजेसिव, दोस्तों तक से बात नहीं करने देती
'मैं गौरव हूं। केशव का स्कूल फ्रेंड । स्कूल से लेकर अब तक केशव मुझसे हर बात शेयर करता था। खुशी हो या गम, केशव ने कभी मुझसे कुछ नहीं छिपाया। पिछले 8 साल पहले वह इंवेट के काम में आया था। उसकी पर्सनैलिटी ऐसी थी कि वह जल्दी लोगों से कनेक्ट हो जाता था। इंवेट में काम को लेकर उसने अपनी जगह-जगह पहचान बनाकर नाम के साथ खूब पैसा कमाया।'
'करीब 5 साल पहले इंवेट के दौरान ही उसकी एक लड़की से मुलाकात हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई और नजदीकियां बढ़ गई। दोनों में झगड़े होते लेकिन कुछ ही समय बाद खत्म भी हो जाते। उसकी गर्लफ्रेंड पजेसिव थी। उसे पसंद नहीं था कि केशव अपने दोस्तों से बात करे। गर्लफ्रेंड के कहने पर उसने दोस्तों से दूरी बनाना शुरू कर दिया था।'
रात को भी कोई ऑर्डर करती तो वो चीज उसे देकर आता
'गर्लफ्रेंड के कहे अनुसार ही केशव सारा काम करता था। रात को भी गर्लफ्रेंड उसे कोई ऑर्डर कर देती तो उसके लिए शहरभर में चक्कर लगाकर चीज पहुंचाता था। वह केशव को किसी से भी बात नहीं करने देना चाहती थी। वह चाहती थी कि जैसा वो कहे, केशव वैसा ही करे। गर्लफ्रेंड को खुश रखने के चलते ही दोस्तों और परिवार के कई सदस्यों से केशव ने दूरी बना ली थी।'
'करीब ढाई महीने पहले हम एक इवेंट में अजमेर गए थे। वहां होटल में रूकने के दौरान केशव ने मुझे बताया था कि गर्लफ्रेंड के टॉर्चर से परेशान हो चुका हूं। मैं उसे छोड़ना चाहता हूं। पहले की तरह दोस्तों के साथ उठना-बैठना और घूमना चाहता हूं।'
मोबाइल में दोस्तों के नाम बदलकर कर रखे थे सेव
'केशव की गर्लफ्रेंड उसे किसी से बात नहीं करने देना चाहती थी। केशव दोस्तों के बिना नहीं रह सकता था। न ही वह अपनी गर्लफ्रेंड को नाराज करना चाहता था। दोस्तों से बातचीत लगातार बनी रहे, इसलिए उसने सभी के नाम अलग-अलग नाम से मोबाइल में सेव कर रखे थे। गर्लफ्रेंड के सामने फोन बजने पर भी केशव बात नहीं करता था। वहीं जब वो दोस्तों के साथ होता और गर्लफ्रेंड का कॉल आता तो झूठ बोल दोस्तों के साथ होने की बजाय जगह ही दूसरी बताता था।'
गर्लफ्रेंड को किया तीन बार वीडियो कॉल
पिता रोशन ने बताया- सुसाइड के कारण को जानने के लिए केशव के मोबाइल को चेक किया। मोबाइल में लड़ाकू विमान नाम से एक लड़की का नंबर फीड मिला।
सुसाइड से पहले केशव ने उसे तीन बार वीडियो कॉल किया था। शाम 5:03 बजे 2 कॉल (21 सेकेंड व 14 सेकेंड) और शाम 5:04 बजे एक कॉल (37 सेकेंड) का किया था।
पिता का आरोप है कि केशव ने उस लड़की को वीडियो कॉल कर सुसाइड किया। अगर वह लड़की चाहती तो केशव को सुसाइड करने से रोक सकती थी।
केशव के दोस्तों ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड उससे लड़ती रहती थी। इसके चलते ही केशव ने लड़ाकू विमान नाम से गर्लफ्रेंड के मोबाइल नंबर सेव कर रहे थे।
मरने के बाद किए कई कॉल, हॉस्पिटल में देखने आई
पिता रोशन का कहना है कि केशव के मोबाइल में उसकी गर्लफ्रेंड के कई मिस कॉल मिले हैं। केशव ने वीडियो कॉल कर गर्लफ्रेंड को सुसाइड करने के बारे में बताया।
पिता का कहना है कि केशव ने वीडियो कॉल कर गर्लफ्रेंड के सामने ही फंदा लगाया। सुसाइड के दौरान ही उसका मोबाइल नीचे गिर गया।
इधर, सुसाइड के बारे में पता करने के लिए गर्लफ्रेंड ने उसे करीब 30 कॉल किए। उनका कहना है कि केशव को SMS इमरजेंसी में ले जाने के दौरान भी दो अनजान लड़कियां उसके बारे में पता करने आई थीं।
केशव के दोस्तों ने बताया था कि इनमें से एक लड़की केशव की गर्लफ्रेंड है, जो ब्लैकमेल कर आए दिन उसे परेशान करती थी। केशव की मौत के अगले दिन भी वह लड़कियां घर के आस-पास चक्कर लगा रही थी। वह पता करना चाह रही था कि केशव की मौत के बाद घर पर क्या चल रहा है?
गूगल पर सर्च किए पीछा छुड़ाने के तरीके

केशव आए दिन के गर्लफ्रेंड के टॉर्चर से तंग आ चुका था। वह गूगल पर सर्च कर गर्लफ्रेंड से पीछा छुड़ाने के तरीके ढूंढ रहा था।
उसने गर्लफ्रेंड के ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर छूटकारा पाने को लेकर कई यू-ट्यूब पर कई वीडियो भी देखे थे। केशव ने गर्लफ्रेंड से छुटकारा पाने के लिए एडवोकेट की सलाह से लेकर तांत्रिकों के टोटके भी अपनाए ।
बैठक में गया था परिवार
मृतक केशव के पिता रोशन ने बताया- 20 जुलाई की शाम करीब 4 बजे वह पत्नी मंजू देवी और बड़े बेटे खेमराज के साथ चौमूं ससुराल में उसके ससुर मांगीलाल बूटोनिया की तीए की बैठक में गए थे। घर की देखरेख के लिए केशव को अकेला छोड़कर गए थे।
रात करीब 8:30 बजे वापस घर लौटने पर केशव ने गेट नहीं खोला। बार-बार डोर बेल बजाने और मोबाइल पर रिंग जाने के बाद भी केशव का जबाव नहीं मिलने पर घबरा गए।
खिड़की से अंदर देखने पर केशव के सुसाइड का पता चला। धक्का देकर गेट खोलकर अंदर जाने पर केशव फंदे से लटका था। उसका मोबाइल नीचे जमीन पर पड़ा हुआ था।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments