बेतिया में 22 साल की महिला फांसी से लटकी मिली: 2 माह पहले हुई थी शादी, कश्मीर में रहता है पति

बेतिया में 22 साल की महिला फांसी से लटकी मिली: 2 माह पहले हुई थी शादी, कश्मीर में रहता है पति

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बेतिया में एक नवविवाहिता ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। घटना जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के पराऊटोला बसवरिया पंचायत के लहरपटिया गांव की है। सोमवार की देर शाम नवविवाहिता ने खुदकुशी कर ली।

बेतिया में एक नवविवाहिता ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। घटना जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के पराऊटोला बसवरिया पंचायत के लहरपटिया गांव की है। सोमवार की देर शाम नवविवाहिता ने खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवविवाहित की लाश को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

रामगढ़वा से 70 ग्राम स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार! Read More रामगढ़वा से 70 ग्राम स्मैक बरामद, तस्कर गिरफ्तार!

मृतका की पहचान सुनील राम की 22 वर्षीय पत्नी अंशु देवी के रूप में की गई है। अंशु की दो माह पहले ही शादी हुई थी। अंशु के चाचा दिनेश राम ने बताया कि उसकी भतीजी की शादी विगत 9 जून को हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। उसका पति सुनील कश्मीर में रहकर राजमिस्त्री का काम करता है। सोमवार की शाम उसकी भतीजी के ससुर दर्शन राम ने गला दबाकर हत्या कर दिया है। हत्या क्यों किया है, इसका कारण पता नहीं चल सका है।

नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना पर ढाका में तीन मेडिकल स्टोर पर छापेमारी Read More नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना पर ढाका में तीन मेडिकल स्टोर पर छापेमारी

दिल्ली गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘बिहारी पहचान पर हो रहा अत्याचार’ Read More दिल्ली गोलीकांड पर तेजस्वी यादव का हमला, बोले- ‘बिहारी पहचान पर हो रहा अत्याचार’

इधर लौरिया थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि योगापट्टी के सहादतपुर के गौरिया निवासी अमर राम की पत्नी ने फोन कर घटना की सूचना दी थी। बताया था कि उसकी पुत्री अंशु ने एसबेस्टस में लगे पाइप में फांसी लगाकर जान दे दी है। मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का प्रतीत होता है। अंशु का पति शादी के कुछ दिन बाद से ही बाहर गया हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अंशु के सास और ससुर को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आवेदन मिलने पर प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

हादसा: हरसिद्धि के गायघाट में ट्रैक्टर-स्कार्पियो की टक्कर, दो युवकों की मौत हादसा: हरसिद्धि के गायघाट में ट्रैक्टर-स्कार्पियो की टक्कर, दो युवकों की मौत
मोतिहारी। हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट में ट्रैक्टर और स्कार्पियो की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई,...
गायघाट के क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
56 करोड़ के कॉरपोरेट खाते पर साइबर गिरोह की नजर, मोतिहारी में 9 गिरफ्तार
लग्जरी कार के तहखाने से 58.93 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER