मोतिहारी में 18 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, तस्करी का तार नेपाल से जुड़े होने की संभावना
छापेमारी में होटल से 1.5 किलो बरामद, एसएसबी के सहयोग से उक्त होटल पर छापेमारी की गई
मोतिहारी में तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जप्त अफीम की कीमत कबीर 18 लाख रुपया बताई जा रही है। तस्कर की पहचान लव कुमार के रुप में हुई है। तस्कर पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के मठबनवारी के पास होटल चलाता है। होटल की आड़ में वह मादक पदार्थ की तस्करी भी करता है। जिसकी गुप्त सूचना मिली उसी के आधार पर छापेमारी की गई, जहा से डेढ़ किलो अफीम बरामद हुआ है।
पिपरा कोठी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि एक होटल में मादक पदार्थ की तस्करी होती है। जिसके बाद एसएसबी के सहयोग से उक्त होटल पर छापेमारी की गई, जहा एक डेढ़ किलो अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया।
क्य कहते हैं अधिकारी
पिपरा कोठी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया की होटल पर छापेमारी की गई। जहां से एक को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ की जा रही है कि, कहां से मादक पदार्थ लाया था, कितने दिन से यह धंधा कर रहा था। इसमें और कौन-कौन शामिल है। पूछताछ में बताया कि उसने 6 माह पहले ही होटल लीज पर लिया था, उससे पहले वह नेपाल में काम करता था, तस्करी का तार नेपाल से जुड़े होने की संभावना है।
Read More मोतिहारी में निगरानी का बड़ा ट्रैप: आदापुर थाना का निजी मुंशी 14 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तारRelated Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments