मोतिहारी में संदिग्ध स्थिति में नवविवाहिता दुल्हन की मौत: भाई ने कहा- रात में वीडियो कॉल पर हुई बात, सुबह मिली मौत की सूचना

मोतिहारी में संदिग्ध स्थिति में नवविवाहिता दुल्हन की मौत: भाई ने कहा- रात में वीडियो कॉल पर हुई बात, सुबह मिली मौत की सूचना

मौत के बाद सुसराल वाले घर छोड़कर फरार, तीन माह पहले हुई थी शादी

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मोतिहारी में एक नवविवाहता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। विवाहिता की मौत के बाद से ही परिजन घर छोड़कर फरार हैं। मृतिका की पहचान गुड़िया (20) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन की हत्या की गई है।

मोतिहारी में एक नवविवाहता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। विवाहिता की मौत के बाद से ही परिजन घर छोड़कर फरार हैं। मृतिका की पहचान गुड़िया (20) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन की हत्या की गई है।
मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना के महुअल स्टेशन निवासी अनिल ने बताया कि अपनी बहन गुड़िया की शादी इसी वर्ष 12 जून को मोतिहारी में पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के कहा चैनपुर निवासी अनिरुद्ध प्रसाद के बड़े लड़के कुंदन से बड़े धूमधाम से की थी। शादी के बाद से सब कुछ ठीक चल रहा था। शादी के कुछ दिन बाद किसी बात को लेकर ससुराल वालों से झगड़ा हुआ था।

सुसराल वाले घर छोड़कर फरार
भाई ने बताया कि सोमवार की रात 9 बजे मुझसे मेरी बहन ने वीडियो कॉल पर बात की थी तब तक सब ठीक था। चार बजे भोर में सूचना मिली की मेरी बहन की मौत हो गई है। जब उसके ससुराल पहुंचे तो उसके घर वाले घर छोड़ कर फरार थे। जाने के बाद पड़ोसियों से पता चली की उसे खुजली हुई थी। जिसकी उसने दवां लगाई थी। जिससे उसकी परेशानी बढ़ी तो उसने नहा लिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

सुगौली फूलवरिया टोल प्लाजा पर बवाल, डंडों के साथ धमकाने का वीडियो वायरल Read More सुगौली फूलवरिया टोल प्लाजा पर बवाल, डंडों के साथ धमकाने का वीडियो वायरल

तीन माह पहले हुई थी शादी
भाई ने बताया कि गुड़िया की शादी तीन माह पहले ही शादी हुई थी। शादी के बाद छोटा मोटा विवाद हुआ था, लेकिन पता नहीं था की ऐसा भी होगा।

मिशन मोड में करें परिवार नियोजन कार्यक्रम पर काम, हर योग्य दम्पति तक पहुँचाएँ सुविधाएँ: आयुक्त Read More मिशन मोड में करें परिवार नियोजन कार्यक्रम पर काम, हर योग्य दम्पति तक पहुँचाएँ सुविधाएँ: आयुक्त

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया। शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। हत्या का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। मृतका के मायके वालों की तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है। मिलने के साथ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू Read More हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

गायघाट के क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गायघाट के क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मोतिहारी/हरसिद्धि। गायघाट बाबा रोड स्थित एक क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज ढोंड़ाई सहनी की मौत हो गई। मृतक उज्जैन...
56 करोड़ के कॉरपोरेट खाते पर साइबर गिरोह की नजर, मोतिहारी में 9 गिरफ्तार
लग्जरी कार के तहखाने से 58.93 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER