ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत

ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
 बिहारशरीफ। नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के शैली मोड़ के समीप  मंगलवार को दस बजे दिन में एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को  कुचल दिया जिससे उसकी  घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी  जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो […]

 बिहारशरीफ। नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के शैली मोड़ के समीप  मंगलवार को दस बजे दिन में एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को  कुचल दिया जिससे उसकी  घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी  जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना राजगीर थाना पुलिस को दी गयी तो  पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया  और चालक को इलाज के लिए राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक कि पहचान शैली गाँव निवासी 30 वर्षिय रमेश चौधरी के रूप में की गयी है।इस संबंध में एक प्राथमिकी राजगीर थाना में दर्ज की गयी है।

Post Comment

Comments

No comments yet.

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम