देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड प्रभारी श्याम ज़ाजू के खुद एकांतवास (सेल्फ़ क्वारंटाइन) में होने के कारण उनके सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। वे एकांतवास के सभी नियमों का पालन कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम ज़ाजू […]
देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड प्रभारी श्याम ज़ाजू के खुद एकांतवास (सेल्फ़ क्वारंटाइन) में होने के कारण उनके सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। वे एकांतवास के सभी नियमों का पालन कर रहे हैं।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी श्याम ज़ाजू दिल्ली से उत्तराखंड आने के बाद 12 जुलाई से एकांतवास में हैं। ज़ाजू को उस दिन भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेना था और उसके बाद उनके उत्तराखंड प्रवास में अन्य कार्यक्रम भी थे लेकिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना काल में राज्य सरकार के नियमों का हवाला देते हुए उनसे एकांतवास में जाने का अनुरोध किया, जिसे स्वीकार करते हुए वे एकांतवास में चले गए। वे भाजपा के प्रदेश कार्यालय के कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए।
उन्होंने बताया कि ज़ाजू के एकांतवास में होने के दृष्टिगत सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं और वे सभी नियमों का पालन करते हुए एकांतवास में हैं। वे नितांत निजी रूप में मंदिर में पूजा करने हरिद्वार गए थे। उन्होंने कहा कि ज़ाजू के एकांतवास होने पर यह साफ़ है कि भाजपा के राष्ट्रीय नेता भी नियमों का पालन करते हैं जबकि कांग्रेस नेता जो इस मामले पर बयानबाज़ी कर रहे है, आदतन लगातार नियमों को तोड़ते आ रहे हैं।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
16 Dec 2025 14:04:51
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई एक...
Epaper
YouTube Channel
<% items = items.slice(0, 5); %>
<% let n=0; items.forEach((r)=>{ if(n == 0) { n++; return; } %> <% n++; %> <% }); %>
<%- className == "" ? "" : '
' %> <% items.forEach(function(r) { %> <% }); %> <%- className == "" ? "" : "
" %> मौसम



Comments