तालिबान ने कहा, कैदियों की रिहाई होने पर अमेरिका से वार्ता को तैयार

तालिबान ने कहा, कैदियों की रिहाई होने पर अमेरिका से वार्ता को तैयार

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
नई दिल्ली। तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने कहा है कि कैदियों की रिहाई होने पर वह अमेरिका के साथ एक हफ्ते के भीतर वह वार्ता करने के लिए तैयार है। वार्ता के पहले राउंड में तालिबान की ओर से तालिबान के पूर्व अध्यक्ष अब्बास स्तानिकजई भाग लेंगे। वार्ता का पहला राउंड के कतर की राजधानी दोहा में […]
नई दिल्ली। तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने कहा है कि कैदियों की रिहाई होने पर वह अमेरिका के साथ एक हफ्ते के भीतर वह वार्ता करने के लिए तैयार है। वार्ता के पहले राउंड में तालिबान की ओर से तालिबान के पूर्व अध्यक्ष अब्बास स्तानिकजई भाग लेंगे। वार्ता का पहला राउंड के कतर की राजधानी दोहा में होने की उम्मीद है। तालिबान की ओर से युद्ध विराम के उल्लंघन की बात पर शाहीन ने कहा कि यह बातचीत का हिस्सा है जिस पर चर्चा की जाएगी। शाहीन ने यह भी कहा कि इसका जिक्र दोहा में हुए समझौते में किया गया है। 
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी, पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई और वरिष्ठ नेताओं ने तालिबान से जल्द से जल्द वार्ता करने के लिए कहा है। अफगान सरकार की ओर से यह भी कहा गया है कि उन्होंने 4600 तालिबानी कैदियों को रिहा कर दिया है। हालांकि अमेरिका और तालिबान के समझौते के अनुसार कैदियों की संख्या, 400 कम हैं। इन कैदियों के गंभीर अपराधों को देखते हुए सरकार इनकी रिहाई करने में कतरा रही है। 

Post Comment

Comments

No comments yet.

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम