बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बोट एंबुलेंस
Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
खगड़िया। खगड़िया जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा वोट एंबुलेंस की व्यवस्था काफी कारगर दिख रही है। सामान्य दिनों में सुदूरवर्ती गांव से खाट पर मरीजों को अस्पताल लाने का दृश्य अखबार की सुर्खियां बनता रहा है लेकिन बाढ़ आपदा को अवसर में बदलते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों तक […]
खगड़िया। खगड़िया जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा वोट एंबुलेंस की व्यवस्था काफी कारगर दिख रही है।
सामान्य दिनों में सुदूरवर्ती गांव से खाट पर मरीजों को अस्पताल लाने का दृश्य अखबार की सुर्खियां बनता रहा है लेकिन बाढ़ आपदा को अवसर में बदलते हुए जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए वोट एंबुलेंस चलाने का नया तरीका ढूंढ निकाला है।
खगड़िया जिले के सभी सात अंचल बाढ़ प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा अलौली प्रखंड के लोगों की कठिनाई को देखते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वोट एंबुलेंस का परिचालन प्रारंभ किया गया है। जिले में कुल 39 पंचायत बाढ़ प्रभावित हैं जिनमें पांच सबसे अधिक तथा 34 आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित हैं। इन पंचायतों में लगभग 116 गांव में रहने वाले एक लाख सात हजार की आबादी के लिए घर बैठे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच एक सपने से कम नहीं है।
बोट एंबुलेंस में डॉक्टर की टीम चिकित्सा कर्मियों के साथ बाढ़ प्रभावित गांव तक पहुंचती है। फिलहाल अलौली में प्रयोग के तौर पर शुरू किया गया यह कार्य जल्द ही लोकप्रिय हो गया। ऊपर केविन नुमा ढांचा बना कर उस पर वोट एंबुलेंस लिखा हुआ है तथा स्वास्थ्य कर्मी भी अपने परिधान में जाते हैं जिन्हें दूर से ही देख कर गांव वाले जान जाते हैं कि यह स्वास्थ्य कर्मियों की टीम है। डीएम आलोक रंजन घोष ने बताया की मानसी प्रखंड के साथ-साथ खगरिया प्रखंड के उत्तरी मारर में वोट एंबुलेंस सोमवार को शुरू किया जा रहा है। इसके अलावा बेलदौर में भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए वोट एंबुलेंस की व्यवस्था की जा रही है। डीएम श्री घोष ने बताया कि वोट एंबुलेंस के माध्यम से नदी किनारे तक मरीजों को लाकर उन्हें एंबुलेंस से आपात सुविधा देने की भी व्यवस्था की गई है।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
13 Dec 2025 09:59:17
राजनन्दन कुमार l बीएनमकल्याणपुर l पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना हाजत में शुक्रवार की देर रात एक कैदी की...
Epaper
YouTube Channel
<% items = items.slice(0, 5); %>
<% let n=0; items.forEach((r)=>{ if(n == 0) { n++; return; } %> <% n++; %> <% }); %>
<%- className == "" ? "" : '
' %> <% items.forEach(function(r) { %> <% }); %> <%- className == "" ? "" : "
" %> मौसम



Comments