बागपत जिले में बढ़ता अपराध प्रशासन की नाकामी: सांसद

बागपत जिले में बढ़ता अपराध प्रशासन की नाकामी: सांसद

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बागपत। जिले में छपरौली थाना क्षेत्र में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या के बाद सांसद डॉक्टर सतपाल सिंह तोमर पोस्टमार्टम हाउस बागपत पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। सांसद डा. सत्यपाल ने कहा कि जनपद में बढ़ता अपराध बागपत प्रशासन की नाकामी है। पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अवगत कराया था और […]

बागपत। जिले में छपरौली थाना क्षेत्र में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या के बाद सांसद डॉक्टर सतपाल सिंह तोमर पोस्टमार्टम हाउस बागपत पहुंचे। उन्होंने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

सांसद डा. सत्यपाल ने कहा कि जनपद में बढ़ता अपराध बागपत प्रशासन की नाकामी है। पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अवगत कराया था और आज सुबह भी पूरे मामले से अवगत कराया गया है। बागपत प्रशासन उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। 
विधायक योगेश धामा ने पुलिस सुरक्षा पर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि संजय खोखर पिछले 40 साल से पार्टी की सेवा कर रहे थे। उनकी हत्या होना एक दुखद खबर है। कई दिन पहले से उनकी हत्या को लेकर इनपुट मिल रहे थे। प्रशासन को भी इसकी सूचना दी गई थी लेकिन प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। सुरक्षा मांगे जाने के बाद भी इसे मुहैया नहीं कराया जाना जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि किन कारणों से पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर को सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई और किसे सुरक्षा नहीं देनी थी। इसकी भी जांच की जाए। 
विधायक धामा ने बताया कि हाल ही में उनके प्रतिनिधि राजीव दांगी की हत्या की साजिश रची गई थी। इसके लिए एक कार जिला पंचायत में आई और फिर गायब हो गई। पूरे जिले में कार का कोई सुराग नहीं लग सका। डिकोल निवासी पूर्व चेयरमैन की भी हत्या हो सकती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शीर्ष अधिकारी और कुछ अन्य लोग भी इस घटना में शामिल हैं। ये लोग जिले में दहशत का माहौल बनाना चाह रहे हैं जिससे कि चुनाव और खनन कार्य में कोई भी इनके सामने ना आए। विधायक ने नामजद आरोपी नितिन धनकर का राठी गिरोह से संबंध होना बताया है।
पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर के बेटे मनीष ने नितिन धनकड़ निवासी छपरौली कस्बा, मयंक डालर निवासी ककौर, विनित और अंकुर शर्मा निवासी हेवा समेत पांच आरोपितो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें हत्या का कारण बताया कि वर्ष 2018 में आरोपितों ने उनके घर आकर झगड़ा कर दिया था, जिसमें एक आरोपित को गम्भीर चोट आई थी। इस घटना में पुलिस ने विवेचना में संजय खोखर के बेटे मनीष को क्लीन चिट दे दी थी, जिसके बाद से ही आरोपित उसके पिता से रंजिश रखने लगे थे। इसी रंजिश को लेकर आरोपितों ने आज उसके पिता की हत्या कर दी। 

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई एक...
कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू
कोटवा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, एक दर्जन से अधिक घायल
चोरों को पकड़ने गई मोतिहारी पुलिस के चार सदस्य खुद चोरी मे गिरफ्तार
Violent Clash Leads to MGCU Suspension of Five Students
तुरकौलिया मे अतिक्रमणकारियों पर शामत
मोतिहारी मे वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष की गोलीमार हत्या

Epaper

YouTube Channel

मौसम