भोजपुर के शाहपुर में अपराधियों ने पत्रकार को गोली मारी

भोजपुर के शाहपुर में अपराधियों ने पत्रकार को गोली मारी

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
आरा। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में अपराधियों ने मंगलवार को एक पत्रकार को गोली मार दी। बिलौटी गांव के स्थानीय लोगों के अनुसार पत्रकार नीरज त्रिपाठी के पैर में गोली लगने की बात सामने आ रही है। गोली लगने के बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती […]

आरा। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में अपराधियों ने मंगलवार को एक पत्रकार को गोली मार दी। बिलौटी गांव के स्थानीय लोगों के अनुसार पत्रकार नीरज त्रिपाठी के पैर में गोली लगने की बात सामने आ रही है। गोली लगने के बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 भोजपुर के एसपी सुशील कुमार ने बताया कि पत्रकार नीरज त्रिपाठी के भाई पंकज त्रिपाठी और सरोज त्रिपाठी का विवाद गांव के ही कुछ लोगों के साथ है। 2019 के नवंबर महीने में नागा तिवारी के परिवार में किसी को गोली लगी थी जिसमें ये लोग अभियुक्त हैं। उन्होंने बताया कि गांव में आपसी विवाद को लेकर ही पत्रकार को गोली मारी गई है।  एसपी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। फिलहाल पत्रकार की हालत ठीक बताई जा रही है। पत्रकार को गोली मारे जाने के बाद सामाजिक और राजनैतिक कार्यकर्ताओ में रोष है।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket