फीस माफी की मांग को लेकर व्यापारियों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

फीस माफी की मांग को लेकर व्यापारियों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मेरठ। छात्र-छात्राओं की फीस माफी को लेकर व्यापारियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने कमिश्नरी से लेकर कलक्ट्रेट तक […]
मेरठ। छात्र-छात्राओं की फीस माफी को लेकर व्यापारियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने कमिश्नरी से लेकर कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए सरकार पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी ने पहले से ही व्यापारियों की कमर तोड़ कर रख दी है। इसके बाद लॉकडाउन ने व्यापारियों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। ऐसे हालात में सरकार को तत्काल स्कूलों की कम से कम तीन महीने की फीस माफ करनी चाहिए। व्यापारियों के बिजली के बिल माफ करने के साथ बैंक किस्तों पर लगाई गई पेनल्टी समाप्त करने, पावरलूम व्यापारियों के बिजली बिलों पर लगाया गया जुर्माना हटाने और बिल न भरने पर काटे गए व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के विद्युत कनेक्शन दोबारा जोड़ने की मांग की। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपे आठ सूत्रीय ज्ञापन में इन समस्याओं का समाधान ना होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई एक...
कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू
कोटवा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, एक दर्जन से अधिक घायल
चोरों को पकड़ने गई मोतिहारी पुलिस के चार सदस्य खुद चोरी मे गिरफ्तार
Violent Clash Leads to MGCU Suspension of Five Students
तुरकौलिया मे अतिक्रमणकारियों पर शामत
मोतिहारी मे वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष की गोलीमार हत्या

Epaper

YouTube Channel

मौसम