केंद्र व राज्य सरकार गरीब किसानों को कंगाल कर पूंजीपतियों को कर रही है मालामाल: डॉ संजय
Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। शहर में महागठबंधन एवं वामदलों ने संयुक्त रूप से विशाल आक्रोश मार्च निकाल केंद्र एवं बिहार सरकार के गलत नीतियों एवं झूठे आश्वासनों के मुद्दे को लेकर सभी दलो ने जबरदस्त हूंकार भरी। जुलूस का नेतृत्व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ला, प्रदेश रालोसपा किसान सेल के अध्यक्ष सुभाष सिंह कुशवाहा […]
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। शहर में महागठबंधन एवं वामदलों ने संयुक्त रूप से विशाल आक्रोश मार्च निकाल केंद्र एवं बिहार सरकार के गलत नीतियों एवं झूठे आश्वासनों के मुद्दे को लेकर सभी दलो ने जबरदस्त हूंकार भरी। जुलूस का नेतृत्व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ला, प्रदेश रालोसपा किसान सेल के अध्यक्ष सुभाष सिंह कुशवाहा तथा जिला अध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह, डॉदीपक कुमार व सरीता कुशवाहा, सीपीआई के जिला अध्यक्ष विजय सिंह, राजद नेता एवं अन्य दलो के नेताओं ने किया। वही नेताओ के द्वारा प्रति वर्ष तीन करोड़ लोगों को रोजगार दो-रोजगार दो, भ्रष्टाचार बंद करो-बंद करो, गरीबों को मकान-दो मकान दो, अपराध बंद करो-बंद करो आदि के नारे लगाए जा रहे थे। जुलूस स्टेशन, चांदमारी, बलुआ होते हुए समाहारणालय के गेट तक जाकर सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार ने झूठ के तमाम रेकर्ड तोड़ दिया है। पुरा देश नफरत और हिंसा के आग में तप रहा है। देश मंदी के दौर में है। कभी भी देश बैठ सकता है। हमारे पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व के जाने माने अर्थ शास्त्री मनमोहन सिंह ने स्पष्ट शब्दो में कहा है कि देश में जो नीति चल रही है वह अति घातक सिद्ध होगी। रालोसपा के किसान सेल के जिलाध्यक्ष संजय कुमार कुशवाहा ने केंद्र और प्रदेश सरकार की शिक्षा नीति पर जमकर प्रहार किया। दोनों सरकार पूंजीपतियों को मालामाल कर रही है और गरीबों तथा किसानों को कंगाल बना रही है। सीपीआई के जिला अध्यक्ष विजय सिंह ने स्पष्ट शब्दो में कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। भूमि समस्या को बढाया जा रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है। राजनेता, पुलिस, अधिकारी और अपराधी गठबंधन को महागठबंधन हीं ध्वस्त करेगा। सभा को कई अन्य लोगों ने संबोधित किया। समापन पर मांग पत्र डीएम कार्यालय में दिया गया।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
13 Dec 2025 09:59:17
राजनन्दन कुमार l बीएनमकल्याणपुर l पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना हाजत में शुक्रवार की देर रात एक कैदी की...
Epaper
YouTube Channel
<% items = items.slice(0, 5); %>
<% let n=0; items.forEach((r)=>{ if(n == 0) { n++; return; } %> <% n++; %> <% }); %>
<%- className == "" ? "" : '
' %> <% items.forEach(function(r) { %> <% }); %> <%- className == "" ? "" : "
" %> मौसम



Comments