बेऊर जेल में बंद कुख्यात नक्सली की इलाज के दौरान मौत

बेऊर जेल में बंद कुख्यात नक्सली की इलाज के दौरान मौत

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
पटना। पटना के बेऊर जेल में बंद कुख्यात नक्सली  मुसाफिर सहनी की शनिवार की देर रात में मौत हो गई ।  उसकी उम्र करीब 65 साल थी। वह पिछले 22 महीने से   बेऊर जेल में बंद था। बेऊर जेल के अधीक्षक ने बताया कि शुक्रवार की शाम में मुसाफिर सहनी को  सीने में तेज दर्द […]
पटना। पटना के बेऊर जेल में बंद कुख्यात नक्सली  मुसाफिर सहनी की शनिवार की देर रात में मौत हो गई ।  उसकी उम्र करीब 65 साल थी। वह पिछले 22 महीने से   बेऊर जेल में बंद था। बेऊर जेल के अधीक्षक ने बताया कि शुक्रवार की शाम में मुसाफिर सहनी को  सीने में तेज दर्द की शिकायत पर उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान देर रात एक बजे के करीब उसकी मौत हो गई।
 
मुसाफिर सहनी मूल रूप से वैशाली जिले के सदर थाना के तहत थथान गांव का  रहने वाला था। वो एक प्रतिबंधित नक्सली संगठन का सक्रिय  सदस्य था। इस कुख्यात नक्सली के ऊपर मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर सहित उत्तर बिहार के कई जिलों में एक दर्जन से ऊपर एफआईआर दर्ज है। साथ ही एनआईए का भी एक केस इसके ऊपर दर्ज था। साल 2015 में एक ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत मुजफ्फरपुर से  एसएसबी और पुलिस टीम ने मुसाफिर सहनी को गिरफ्तार किया था। जेल सुपरिटेंडेंट के अनुसार 8 अक्टूबर 2018 को एनआईए के केस में मुसाफिर सहनी को पटना के बेऊर जेल में शिफ्ट किया गया था। उसी समय से इसका भतीजा दिलीप सहनी भी बेऊर जेल में कैद है।  मुसाफिर का बेटा रोहित सहनी भी एक हार्डकोर नक्सली है। जो लंबे समय से भागलपुर जेल में बंद है। जबकि उसकी बहु भारती जमानत पर जेल से बाहर  है। 

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई एक...
कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू
कोटवा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, एक दर्जन से अधिक घायल
चोरों को पकड़ने गई मोतिहारी पुलिस के चार सदस्य खुद चोरी मे गिरफ्तार
Violent Clash Leads to MGCU Suspension of Five Students
तुरकौलिया मे अतिक्रमणकारियों पर शामत
मोतिहारी मे वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष की गोलीमार हत्या

Epaper

YouTube Channel

मौसम