
नई दिल्ली। अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत फाराह में तालिबान के आतंकवादियों ने अफगान नेशनल आर्मी (एएनए) के बेस पर हमला कर दिया। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट से गुरुवार को यह जानकारी मिली है। प्रांतीय परिषद के अध्यक्ष दादुल्लाह काने के अनुसार लड़ाई अभी भी जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि पशरूद जिले में एएनए […]
नई दिल्ली। अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत फाराह में तालिबान के आतंकवादियों ने अफगान नेशनल आर्मी (एएनए) के बेस पर हमला कर दिया।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट से गुरुवार को यह जानकारी मिली है। प्रांतीय परिषद के अध्यक्ष दादुल्लाह काने के अनुसार लड़ाई अभी भी जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि पशरूद जिले में एएनए में 40 सैनिक तैनात थे।
इसी बीच तालिबान ने कहा है कि बेस पर विस्फोटकों से लदे वाहन में भी विस्फोट हुआ है।
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान की सरकार और तालिबान के बीच वार्ता की उम्मीद की जा रही थी, इसी बीच यह हमला किया गया है।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

11 Mar 2025 23:35:54
पूर्व के एक बड़े पुलिस पदाधिकारी के कार्यकाल के दरम्यान हुई गिरफ्तारियों पर अगर नजर डाली जाए तो पता चलेगा...
Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments