
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के तमाम नेताओं ने केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। नड्डा ने रविवार को ट्वीट कर अपने बधाई संदेश में कहा, ‘केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर […]
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत पार्टी के तमाम नेताओं ने केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
नड्डा ने रविवार को ट्वीट कर अपने बधाई संदेश में कहा, ‘केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके दीर्घायु की कामना करता हूं। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से नरेन्द्र मोदी के मन की बात को जन-जन तक पहुंचाने में आपका योगदान सबसे महत्वपूर्ण रहा। ईश्वर से आपके दीर्घायु की कामना करता हूं।’
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने रविशंकर को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा ‘हमारे वरिष्ठ कैबिनेट सहयोगी रविशंकर प्रसाद को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। वह भारत को डिजिटल रूप से सशक्त समाज और ज्ञान अर्थव्यवस्था में बदलने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और राष्ट्र की सेवा में लंबे जीवन का आशीर्वाद दिया जा सकता है।’
पूर्व भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट के रविशंकर को बधाई देते हुए कहा, ‘केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी रविशंकर प्रसाद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।’
भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने केंद्रीय मंत्री को बधाई देते हुए कहा, “देश के कोने-कोने तक ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान को पहुंचा कर सफल बनाने वाले केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”
उल्लेखनीय है कि रविशंकर प्रसाद का जन्म 30 अगस्त,1954 को पटना में हुआ था।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

11 Mar 2025 23:35:54
पूर्व के एक बड़े पुलिस पदाधिकारी के कार्यकाल के दरम्यान हुई गिरफ्तारियों पर अगर नजर डाली जाए तो पता चलेगा...
Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments