भूमि विवाद में फायरिंग, पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार
बिहारशरीफ । बिहार थाना क्षेत्र के कंटाही मोहल्ले में रविवार की सुबह सात बजे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों की ओर से जमकर गोलीबारी की घटना हुई। घटना की सूचना बिहार थाने की पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर एक व्यक्ति को पिस्टल व दो कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया। साथ ही जांच के दौरान घर में रखी दूसरी पिस्तौल को भी बरामद किया गया। थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि भूमि विवाद में राजू गोप और कारू कुमार के बीच विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में गोलीबारी होने लगी। हलांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस संबंध में एक प्राथमिकी बिहार थाने में दर्ज की गई और नामजद अभियुक्तों में कारू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। गोली लगने और मारपीट से जख्मी राजू गुप्ता को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि आपसी रंजिश में गत दिनों भी दोनों पक्षों के बीच लगभग 1 घंटे तक गोलीबारी हुई थी जिसमें एक 10 वर्षीय बच्चे मुन्नू की मौत घटनास्थल पर हो गई थी। इस संबंध में भी एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिसमें इन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments