अश्वेत अफ़्रीकी-अमेरिकी हिंसात्मक आंदोलन पर राजनीति ?

अश्वेत अफ़्रीकी-अमेरिकी हिंसात्मक आंदोलन पर राजनीति ?

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
लॉस एंजेल्स। अमेरिका के कुछेक हिस्सों में नस्लीय हिंसा को लेकर रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टियों में परस्पर टकराव की स्थिति बनी हुई है। रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पुलिस गोली से गंभीर रूप से घायल अश्वेत अफ़्रीकी अमेरिकी जेक़ाब ब्लेक की अप्रिय घटना से उत्पन्न उत्पात का जायज़ा लेने मंगलवार क़ेनोशा (विस्कोंसिन) पहुँचे। […]

लॉस एंजेल्स। अमेरिका के कुछेक हिस्सों में नस्लीय हिंसा को लेकर रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टियों में परस्पर टकराव की स्थिति बनी हुई है। रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पुलिस गोली से गंभीर रूप से घायल अश्वेत अफ़्रीकी अमेरिकी जेक़ाब ब्लेक की अप्रिय घटना से उत्पन्न उत्पात का जायज़ा लेने मंगलवार क़ेनोशा (विस्कोंसिन) पहुँचे। उन्होंने कहा कि यह ‘घरेलू आतंक’ का प्रतीक  है। वह अस्पताल में इलाज करा रहे अश्वेत जेक़ाब ब्लेक से तो नहीं मिले, लेकिन उन्होंने कहा कि पुलिस बल में एक दो पुलिस कर्मी ख़राब निकल आएँ, तो पूरी फ़ोर्स को बदनाम किया जाना उचित नहीं है। इसकी जाँच होनी चाहिए। उन्होंने मीडिया को सलाह दी कि घटना को बढ़ा चढ़ा कर प्रस्तुत करना उचित नहीं है। 

अश्वेत जेक़ाब ब्लेक को गत 23 अगस्त को एक प्रदर्शन के समय एक श्वेत पुलिस कर्मी ने पीठ में गोली मारकर घायल कर दिया था। गोली नीचे रीड की हड्डी में लगी। तत्पशात क़ेनोशा में उस रात भारी उत्पात हुआ। एक बिल्डिंग जला दी गई और अनेक दुकानों में लूटपाट और तोड़फोड़ की गई। ट्रम्प ने अपने दौरे में  स्थानीय प्रशासकीय अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और लूटपाट से पीड़ित व्यापारियों से आमने-सामने बात की। उन्होंने दस लाख डालर क़ेनोशा न्यायिक विभाग, चालीस लाख डालर पीड़ित व्यापारियों और चार करोड़ बीस लाख डालर राज्य में क़ानून व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने की घोषणा की। 

इसी उत्पात और हिंसा के दौर में एक 17 वर्षीय किशोर रिटेन्हाउस ने स्वचालित बंदूक़ से गोलियाँ चलाईं, जिसमें दो व्यक्तियों मारे गए और एक घायल हो गया। एक पक्ष कह रहा है कि उसने आत्म रक्षा में गोली चलाई तो दूसरा पक्ष उसे ‘ट्रम्प समर्थित एंटीफा’ का समर्थक बता रहा है। ट्रम्प ने सोमवार को टिप्पणी की थी कि उसे अपनी आत्म रक्षा में गोली चलानी पड़ी। इस घटना में अभी तक 175 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस घटना के बाद शनिवार को पॉर्ट्लंड, ओरेगन में भी दो समुदायों की भिड़ंत में एक अन्य अश्वेत की मृत्यु हो गई है।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई एक...
कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू
कोटवा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, एक दर्जन से अधिक घायल
चोरों को पकड़ने गई मोतिहारी पुलिस के चार सदस्य खुद चोरी मे गिरफ्तार
Violent Clash Leads to MGCU Suspension of Five Students
तुरकौलिया मे अतिक्रमणकारियों पर शामत
मोतिहारी मे वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष की गोलीमार हत्या

Epaper

YouTube Channel

मौसम