नई दिल्ली। चीन से भले ही सीमा पर तनाव चल रहा है लेकिन भारतीय सेना को मानवीय संवेदनाओं का इतना ख्याल है कि रास्ता भटके तीन चीनी नागरिकों को न केवल चिकित्सा मुहैया कराई बल्कि उन्हें भोजन और गर्म कपड़े भी उपलब्ध कराये। सेना ने उन्हें उचित मार्गदर्शन भी दिया जिसके बाद वे वापस चले गए। भारतीय सेना […]
नई दिल्ली। चीन से भले ही सीमा पर तनाव चल रहा है लेकिन भारतीय सेना को मानवीय संवेदनाओं का इतना ख्याल है कि रास्ता भटके तीन चीनी नागरिकों को न केवल चिकित्सा मुहैया कराई बल्कि उन्हें भोजन और गर्म कपड़े भी उपलब्ध कराये। सेना ने उन्हें उचित मार्गदर्शन भी दिया जिसके बाद वे वापस चले गए।
भारतीय सेना के जवान जब 3 सितम्बर को उत्तरी सिक्किम के पठार क्षेत्र में नियमित गश्त पर थे तो 17 हजार 500 फीट की ऊंचाई पर तीन चीनी नागरिक मिले। इनमें दो पुरुष और एक महिला रास्ता भटककर यहां आ गए थे। ऊंचाई पर शून्य तापमान होने की वजह से इन चीनी नागरिकों का जीवन खतरे में होने के कारण इन्हें चिकित्सा की भी जरूरत थी। तत्काल सेना के जवानों ने चीनी नागरिकों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। भारतीय सेना के सैनिक तुरंत इनके पास पहुंचे और उन्हें अत्यधिक ऊंचाई पर कठोर जलवायु परिस्थितियों की दिक्कतों से बचाने के लिए ऑक्सीजन, भोजन और गर्म कपड़े सहित चिकित्सा सहायता प्रदान की।
इतना ही नहीं, भारतीय सैनिकों ने उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए उचित मार्गदर्शन दिया, जिसके बाद वे वापस चले गए। चीनी नागरिकों ने सेना की त्वरित सहायता के लिए भारत और भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
13 Dec 2025 09:59:17
राजनन्दन कुमार l बीएनमकल्याणपुर l पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना हाजत में शुक्रवार की देर रात एक कैदी की...
Epaper
YouTube Channel
<% items = items.slice(0, 5); %>
<% let n=0; items.forEach((r)=>{ if(n == 0) { n++; return; } %> <% n++; %> <% }); %>
<%- className == "" ? "" : '
' %> <% items.forEach(function(r) { %> <% }); %> <%- className == "" ? "" : "
" %> मौसम



Comments