दिग्विजय सिंह ने चिराग को दिया खुला ऑफर
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एनडीए के दो घटक दलों जदयू व लोजपा के बीच चल रहे राजनीतिक हैसियत के विवादों के बीच कांग्रेस ने भी अपनी एंट्री मार दी है। नीतीश कुमार के साथ पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के आने से लोजपा प्रमुख चिराग पासवान के तेवर और अधिक तल्ख़ हो गए हैं। ऐसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद दिग्विजय सिंह ने चिराग पासवान के सामने एक बड़ा ऑफर रख दिया है।
कांग्रेस बिहार क्रांति सम्मेलन के दूसरे दिन सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि ईश्वर रामविलास पासवान को सद्बुद्धि दें कि वो कांग्रेस के साथ आ जाएं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि चिराग को एनडीए का साथ छोड़ देना चाहिए और उन्हें महागठबंधन के साथ आना चाहिए। सम्मलेन में दिग्वजय सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी घेरा। उन्होंने कहा कि अवसरवाद का जीता जागता उदाहरण नीतीश कुमार हैं। उनके लिए कुछ नहीं, बस कुर्सी ही अहम है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि वे नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी का वीडियो जारी करें। नीतीश कुमार पीएम मोदी के बारे में क्या बोलते थे और प्रधानमंत्री भी नीतीश कुमार के बारे में क्या बोलते थे। इससे समझ आ जाएगा कि वो किसके साथ हैं।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments