
नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) अध्यक्ष चिराग पासवान ने यहां प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचकर अपने पिता व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। चिराग मंगलवार को क्नॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने हनुमान जी के दर्शन कर अपने अस्वस्थ पिता रामविलास पासवान के शीघ्र स्वस्थ होने और […]
नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) अध्यक्ष चिराग पासवान ने यहां प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचकर अपने पिता व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
चिराग मंगलवार को क्नॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने हनुमान जी के दर्शन कर अपने अस्वस्थ पिता रामविलास पासवान के शीघ्र स्वस्थ होने और उनकी लंबी आयु की कामना की। उनके साथ बिहार में लोजपा के विधायक राजू तिवारी भी थे।
हालांकि, चर्चा यह भी है कि चिराग बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जल्द ही कोई बड़ा फैसला लेने वाले हैं। सूत्र बताते हैं कि चिराग पासवान ने पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों और विश्वस्त नेताओं की एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ लोजपा के भावी रिश्तों का भविष्य तय होगा।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

11 Mar 2025 23:35:54
पूर्व के एक बड़े पुलिस पदाधिकारी के कार्यकाल के दरम्यान हुई गिरफ्तारियों पर अगर नजर डाली जाए तो पता चलेगा...
Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments