कांग्रेस ने राहुल एवं प्रियंका को रोके जाने पर लोकतंत्र के लिए बताया दुर्भाग्यपूर्ण

कांग्रेस ने राहुल एवं प्रियंका को रोके जाने पर लोकतंत्र के लिए बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
गया| कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी को हाथरस जाने से रोके जाने पर कांग्रेस के नेताओं ने निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।वहीं, उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित समाज की नबालिग युवती के साथ गैंग रेप, उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ने, जीभ काटने और परिवार […]

गया| कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी को हाथरस जाने से रोके जाने पर कांग्रेस के नेताओं ने निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।वहीं, उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित समाज की नबालिग युवती के साथ गैंग रेप, उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ने, जीभ काटने और परिवार को बंधक बनाकर शव को जलाने के विरोध में गुुरुवार को पार्टी की ओर से गया शहर के चौक टॉवर पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगी का पुतला दहन किया गया। 

 अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा कि हाथरस की घृणित घटना से आज देश सर्मशार है। दूसरी ओर वहां की निकम्मी सरकार की पुलिस ने दिल्ली के सफदजंग अस्पताल से पीड़िता की लाश लाकर बिना उनके परिवार के इजाजत के शव को जला कर मामले को रफा-दफा करने में मशगूल है। नेताओ ने इस इस कांड के सभी दोषियों को फांसी देने की मांग की है। 

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket