पूर्व मंत्री तथा पिपिली के विधायक प्रदीप महारथी का निधन

पूर्व मंत्री तथा पिपिली के विधायक प्रदीप महारथी का निधन

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
भुवनेश्वर। पूर्व मंत्री तथा पिपिली के विधायक प्रदीप महारथी का निधन हो गया है। शनिवार देर रात एक निजी  अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 65 साल के थे। वे पहले कोरोना संक्रमित हो गये थे और बाद में स्वस्थ होने के बाद घर आ गये थे। उनका स्वास्थ्य फिर से बिगड़ने पर उन्हें फिर […]

भुवनेश्वर। पूर्व मंत्री तथा पिपिली के विधायक प्रदीप महारथी का निधन हो गया है। शनिवार देर रात एक निजी  अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 65 साल के थे। वे पहले कोरोना संक्रमित हो गये थे और बाद में स्वस्थ होने के बाद घर आ गये थे। उनका स्वास्थ्य फिर से बिगड़ने पर उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे सात बार विधायक तथा दो बार मंत्री भी रहे। 

पुरी जिले के पिपिली के खोरापडा गांव में 4 जुलाई 1955 को जन्म लेने वाले प्रदीप महारथी छात्र जीवन से ही राजनीति में आये थे। वह पुरी के सामंत चंद्रशेखर महाविद्यालय के छात्र संसद के लिए चुने गये थे। इसके बाद 1985 में पहली बार जनता पार्टी के टिकट से ओडिशा विधानसभा के लिए चुने गये थे। इसके बाद वह 1990 में जनता दल के टिकट से चुने गये । इसके बाद वह 2000, 2004, 2009, 2014  व 2019 में बीजद के टिकट से विजयी हो कर विधानसभा में पहुंचे थे।  2011 व 2014 में वह राज्य सरकार में मंत्री भी बने थे।

वरिष्ठ बीजद नेता तथा पूर्व मंत्री प्रदीप महारथी के निधन पर राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल ने शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल गणेशीलाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि वह एक लोकप्रिय जननेता तथा सक्षम विधाय़क थे। उनके असामयिक निधन राजनीति के क्षेत्र के लिए एक बडी क्षति हुई है। राज्यपाल ने उनकी अमर आत्मा की सदगति की कामना करने के साथ-साथ शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

वरिष्ठ बीजद नेता तथा पूर्व मंत्री प्रदीप महारथी के निधन पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदीप महारथी बीजद के एक दृढ समर्थक व बीजू बाबू के पुराने सहयोगी हैं। अपने संगठन कौशल के लिए वह परिचित थे। इस कारण वह सात बार विधानसभा के लिए चुने गये। वास्तव में वह जनता के नेता थे। मुख्यमंत्री ने श्री महारथी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

वरिष्ठ बीजद नेता तथा पूर्व मंत्री प्रदीप महारथी के निधन पर  केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि श्री महारथी के निधन पर वह दुखी हैं। वह एक अच्छे मिजाज के व्यक्ति थे तथा किसी भी मुद्दे पर  स्पष्ट रुप से व बेबाकी से अपने विशेष शैली में बात कह कर अपना एक परिचय बनाया था। लोगों के साथ रहना तथा उनके लिए दिन रात काम करना उनकी पहचान थी। उनके वियोग से राजनीतिक व सामाजिक जीवन में अपूरणीय क्षति हुई है। शोकसंतप्त परिवार को इसे सहन करने की धैर्य प्रदान करने की प्रभु से कामना करता हूं। उनकी आत्मा की सदगति की कामना करता हूं।

केन्द्रीय मंत्री प्रताप षडंगी ने भी महारथी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि महारथी के निधन से वह दुःखी हैं। उनकी आत्मा की सदगति की कामना करने के साथ-साथ इस दुःख को सहने की शक्ति देने हेतु  श्रीजगन्नाथजी  से प्रार्थना करता हूं।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket