मुंबई। मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने कहा कि सुशांत मामले में मुंबई पुलिस को बदनाम करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस संदर्भ में मुंबई पुलिस की सायबर सेल काम कर रही है। परमबीर सिंह ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून को हुई थी। […]
मुंबई। मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने कहा कि सुशांत मामले में मुंबई पुलिस को बदनाम करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इस संदर्भ में मुंबई पुलिस की सायबर सेल काम कर रही है।
परमबीर सिंह ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून को हुई थी। सुशांत के पिता और उनकी बहनों ने 16 जून को पुलिस को बयान दिया था। उस बयान में परिवार ने आत्महत्या का उल्लेख नहीं किया था। इसके बाद परिवार वालों को जांच में शामिल होने के लिए मुंबई पुलिस ने बुलाया था, लेकिन वे लोग नहीं आए। मुंबई पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही थी, लेकिन अचानक बिहार में सुशांत के परिवार वालों ने मामला दर्ज करवाया। उस मामले में भी आत्महत्या का ही आरोप है। सुप्रीम कोर्ट ने भी मुंबई पुलिस द्वारा जांच सही दिशा में किए जाने की बात कही थी और मामला सीबीआई को सौंप दिया था। सीबीआई ने सुशांत की हत्या अथवा आत्महत्या की छानबीन के लिए एम्स डॅाक्टरों की टीम गठित की थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एम्स डॉक्टरों की टीम ने सुशांत की आत्महत्या की पुष्टि की है साथ ही कूपर अस्पताल की रिपोर्ट को सही करार दिया है।
परमबीर सिंह ने कहा कि इस तरह यह साफ हो गया कि मुंबई पुलिस को बदनाम करने की साजिश रची गई थी और सोशल मीडिया के माध्यम से मुंबई पुलिस के विरुद्ध कैंपेन चलाया गया। इस मामले में मुंबई पुलिस की सायबर सेल सोशल मीडिया में फेक अकाउंट बनाने वालों व इसके मुख्य आरोपित को ढूंढने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस को बदनाम करने से संबंधित मामला हाईकोर्ट में है। इसकी सुनवाई 8 अक्टूबर को होगी। इसका निर्णय आने के बाद मुंबई पुलिस की बदनामी करने पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
13 Dec 2025 09:59:17
राजनन्दन कुमार l बीएनमकल्याणपुर l पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना हाजत में शुक्रवार की देर रात एक कैदी की...
Epaper
YouTube Channel
<% items = items.slice(0, 5); %>
<% let n=0; items.forEach((r)=>{ if(n == 0) { n++; return; } %> <% n++; %> <% }); %>
<%- className == "" ? "" : '
' %> <% items.forEach(function(r) { %> <% }); %> <%- className == "" ? "" : "
" %> मौसम



Comments