
मुंबई। एक तरफ जहां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के शुरू होने से क्रिकेट प्रशंसकों में जोश हाई है। वहीं आईपीएल को लेकर सट्टाबाजी भी जोरो से शुरू हो चुकी है। जैसे-जैसे आईपीएल का मैच बढ़ते जा रहा है सट्टा बाजार में इसे लेकर उत्साह भी बढ़ रहा है। क्राइम ब्रांच की बोईसर यूनिट ने ऐसे […]
मुंबई। एक तरफ जहां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के शुरू होने से क्रिकेट प्रशंसकों में जोश हाई है। वहीं आईपीएल को लेकर सट्टाबाजी भी जोरो से शुरू हो चुकी है। जैसे-जैसे आईपीएल का मैच बढ़ते जा रहा है सट्टा बाजार में इसे लेकर उत्साह भी बढ़ रहा है। क्राइम ब्रांच की बोईसर यूनिट ने ऐसे ही एक रैकेट का भंडाफोड़ कर जिग्नेश पुनमिया को रंगे हांथ सट्टेबाजी करते हुए डहाणू से पकड़ा हैं। क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस निरीक्षक भीमसेन गायकवाड़ की अवैध धंधो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को डहाणू में सटोरियों पर कार्यवाही की है। जिसमे जिग्नेश को पकड़ लिया गया। जबकि सट्टाबाजी का काला धंधा करने वाले इरफान शेख और सादब फरार है। जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
क्राइम ब्रांच की पूछताछ में गिरफ्तार सटोरिये ने कई सटोरियों के नामो का खुलासा किया है, सटोरिये बताया कि सट्टेबाजी के इस काले धंधे पर मोबाइल ऐप (ATOZEXCH9 app) के जरिये पैसा लगाया जा रहा था। क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस निरीक्षक भीमसेन गायकवाड़ ने कहा कि अब जांच का दायरा उन लोगों तक पहुँच रहा है, जिन्होंने फोन पर सट्टेबाजी में पैसा लगाया है। उन्होंने कहा कि क्राइम ब्रांच सट्टेबाजी के काले धंधे को उखाड़ फेंकेगी। उल्लेखनीय है,कि क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस निरीक्षक भीमसेन गायकवाड़ और उनकी टीम ने 5 दिन में यह चौथी बड़ी कार्यवाही अवैध धंधे पर की है। जिससे अवैध धंधे करने वालो के खेमे में हड़कंप मचा हुआ है।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

11 Mar 2025 23:35:54
पूर्व के एक बड़े पुलिस पदाधिकारी के कार्यकाल के दरम्यान हुई गिरफ्तारियों पर अगर नजर डाली जाए तो पता चलेगा...
Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments