राहुल गांधी ने पासवान को दी श्रद्धांजलि, कहा- कल्याण कार्यों के लिए हमेशा याद किये जाएंगे

राहुल गांधी ने पासवान को दी श्रद्धांजलि, कहा- कल्याण कार्यों के लिए हमेशा याद किये जाएंगे

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
नई दिल्ली। कांगेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक रामविलास पासवान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित एवं गरीब-जरूरतमंद लोगों के प्रति किए कल्याण के कार्यों की वजह से पासवान जी हमेशा याद किए जाएंगे। राहुल गांधी ने शुक्रवार को जनपथ स्थित पासवान के आधिकारिक […]

नई दिल्ली। कांगेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक रामविलास पासवान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित एवं गरीब-जरूरतमंद लोगों के प्रति किए कल्याण के कार्यों की वजह से पासवान जी हमेशा याद किए जाएंगे।
राहुल गांधी ने शुक्रवार को जनपथ स्थित पासवान के आधिकारिक आवास पर जाकर दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने पासवान की पत्नी रीना, पुत्र व लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान से मुलाकात कर दु:ख की इस घड़ी में ढांढस भी बंधाया।
इससे पहले कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर कहा कि रामविलास पासवान जी के असमय निधन का समाचार दुखद है। ग़रीब-दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज़ खो दी। उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं। प्रभु उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
उल्लेखनीय है कि पासवान का 74 वर्ष की आयु में गुरुवार रात निधन हो गया था। वह पिछले कुछ दिनों से यहां एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे। हाल ही में उनके दिल का ऑपरेशन हुआ था। पासवान केंद्र की मोदी सरकार में लोक वितरण, खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री थे। पांच जुलाई 1946 को बिहार के खगड़िया में उनका जन्म हुआ था। मौजूदा समय में वह राज्यसभा के सदस्य और लोक वितरण, खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री थे। पासवान का अंतिम संस्कार शनिवार को पटना में किया जाएगा।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket