कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के पास हथियारों की बड़ी खेप बरामद

कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के पास हथियारों की बड़ी खेप बरामद

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
कुपवाड़ा। जिले की नियंत्रण रेखा के पास किशन गंगा नदी के किनारे शनिवार को तलाशी अभियान में सुरक्षाबलों ने हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है। चार एके-47 राइफल, आठ मैगजीन और 230 एके राइफल के राउंड बरामद हुए हैं। शनिवार को सुरक्षाबलों ने किशन गंगा नदी के किनारे कुछ संदिग्ध हलचल देखी। उसके बाद […]

कुपवाड़ा। जिले की नियंत्रण रेखा के पास किशन गंगा नदी के किनारे शनिवार को तलाशी अभियान में सुरक्षाबलों ने हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है। चार एके-47 राइफल, आठ मैगजीन और 230 एके राइफल के राउंड बरामद हुए हैं।

शनिवार को सुरक्षाबलों ने किशन गंगा नदी के किनारे कुछ संदिग्ध हलचल देखी। उसके बाद तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षाबलों को मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए। माना जा रहा है कि ये हथियार सीमा पार पाकिस्तान की ओर से आतंकियों ने टायर-ट्यूब की मदद से नदी पार भारतीय सीमा में पहुंचाए थे।
भारतीय सीमा की सुरक्षा में तैनात जवानों ने किशन गंगा के तट के उस पार दो-तीन आतंकियों की संदिग्ध हलचल देखी। जवानों को लगा की ये आतंकी रस्सी की मदद से कोई सामान नदी के इस पार भारतीय सीमा में पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। जवान तुरन्त हरकत में आ गए और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मिलकर तलाशी अभियान शुरू किया।

नदी के किनारे हथियारों की बड़ी खेप बरामद हुई। चार एके-47 राइफल, आठ मैगजीन और 230 एके राइफल के राउंड बरामद किए गए हैं। सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मौजूदगी की आशंका के चलते क्षेत्र में तलाशी अभियान भी चला रखा है। खबर लिखने तक अभियान जारी था।

भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, चुनाव व होली को लेकर हाई अलर्ट Read More भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी, चुनाव व होली को लेकर हाई अलर्ट

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

गायघाट के क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गायघाट के क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मोतिहारी/हरसिद्धि। गायघाट बाबा रोड स्थित एक क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज ढोंड़ाई सहनी की मौत हो गई। मृतक उज्जैन...
56 करोड़ के कॉरपोरेट खाते पर साइबर गिरोह की नजर, मोतिहारी में 9 गिरफ्तार
लग्जरी कार के तहखाने से 58.93 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER