कटिहार। प्राणपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और बिहार सरकार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्री बिनोद सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ मनिहारी गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले बड़ी बथनाहा उनके पैतृक घर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, बिहार […]
कटिहार। प्राणपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और बिहार सरकार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्री बिनोद सिंह पंचतत्व में विलीन हो गए। मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ मनिहारी गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले बड़ी बथनाहा उनके पैतृक घर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, कटिहार सांसद दुलाल चंद गोस्वामी, पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा, सत्तारूढ़ दल के सचेतक तारकिशोर प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भाजपा और बिहार की राजनीति के लिए यह दुखद घटना है, बिनोद सिंह भाजपा संगठन के एक कुशल कार्यकर्ता थे। विदित हो कि बिहार सरकार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्री बिनोद सिंह का निधन सोमवार को दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में हो गया था। 53 वर्षीय श्री सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे तथा पिछले एक महीने से भी अधिक समय से ब्रेनहेमरेज की वजह से मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इस बार की विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उनकी पत्नी निशा सिंह को प्राणपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
13 Dec 2025 09:59:17
राजनन्दन कुमार l बीएनमकल्याणपुर l पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना हाजत में शुक्रवार की देर रात एक कैदी की...
Epaper
YouTube Channel
<% items = items.slice(0, 5); %>
<% let n=0; items.forEach((r)=>{ if(n == 0) { n++; return; } %> <% n++; %> <% }); %>
<%- className == "" ? "" : '
' %> <% items.forEach(function(r) { %> <% }); %> <%- className == "" ? "" : "
" %> मौसम



Comments