भाजपा प्रत्याशी के सगे भाई के नेपाल स्थित घर से 13 करोड़ का सोना बरामद

भाजपा प्रत्याशी के सगे भाई के नेपाल स्थित घर से 13 करोड़ का सोना बरामद

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
सागर सूरज  मोतिहारी। रक्सौल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के  भाई के घर से 13 करोड़ का सोना बरामद किया गया है। नेपाल पुलिस ने वीरगंज स्थित वार्ड न. 5 के रेशमी कोर्ट इलाके के गणेश अपार्टमेंट स्थित अशोक सिन्हा के रूम न. 303 में छापेमारी कर 22.56 किलो ग्राम गोल्ड बिस्किट, 681 सोने का ज्वेलरी और […]

सागर सूरज

 मोतिहारी। रक्सौल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के  भाई के घर से 13 करोड़ का सोना बरामद किया गया है। नेपाल पुलिस ने वीरगंज स्थित वार्ड न. 5 के रेशमी कोर्ट इलाके के गणेश अपार्टमेंट स्थित अशोक सिन्हा के रूम न. 303 में छापेमारी कर 22.56 किलो ग्राम गोल्ड बिस्किट, 681 सोने का ज्वेलरी और 2.06 किलोग्राम चांदी बरामद किया है। यह कमरा रक्सौल के हरैया निवासी अशोक सिन्हा का बताया जा रहा है।

तस्करी के इस धातु के पैसे के चुनाव में इस्तेमाल की आशंका

बता दें की अशोक सिन्हा के सगे भाई प्रमोद सिन्हा रक्सौल विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार भी है ऐसे में कयास ये लगाये जा रहे थे कि यह सोना तस्करी के उद्देश्य से रखा गया था, जिसका उपयोग चुनाव में मतदाताओं को लुभाने में किया जा सकता था।

नेपाल के पर्सा जिला के एसपी कृष्णा परसाई ने बॉर्डर न्यूज़ मिरर को बताया कि अशोक सिन्हा के अपार्टमेंट के तीसरी मंजिल से करीब 23 किलो सोना बरामद किया गया है।

भारतीय पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। प्रत्याशी के भाई से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि रक्सौल विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी प्रमोद सिन्हा के भाई अशोक सिन्हा के घर से जो सोना बरामद किया गया है, उसकी कीमत 13 करोड़ बताई जा रही है। नेपाल पुलिस की ओर से यह बड़ी कार्रवाई की गई है। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी  प्रमोद सिन्हा रक्सौल इलाके के हरैया के रहने वाले हैं, जिन्हें एक बार फिर से भाजपा ने टिकट दिया है, ये जेडीयू के पूर्व जिलाध्यक्ष भी थे।

भारतीय पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 22 किलो 576 ग्राम सोने की जब्ती की गई है।  अशोक सिन्हा नेपाल बॉर्डर पर कस्टम क्लियरिंग का काम करते हैं। उनका कहना है कि कई दिनों से यह मकान बंद था। उनको फंसाने के लिए यह काम किया गया है।

जबकि प्रमोद सिन्हा ने अपने सगे भाई के ऊपर लगे इस आरोप से अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उनके भाई से उनका बंटवारा 15 साल पहले हो चूका है इसलिए इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

इस घटना के बाद सरहदी इलाकें में चुनाव बड़े पैमाने पर रूपये के खेल की सम्भावनाये प्रबल हो गयी है साथ ही प्रत्याशियों का सीमा इलाके में अवैध कार्यों में संलिफ्त्ता के भी आरोप लगाये जा रहे है।

ReplyForward

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket