मुंबई। महाराष्ट्र के जलसंपदा मंत्री जयंत पाटील ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बारिश प्रभावित किसानों को बढ़ चढक़र आर्थिक मदद करने वाले है। इस समय मुख्यमंत्री खुद खेतों में जाकर किसानों के नुकसान का जायजा ले रहे हैं। पाटील ने कहा कि विपक्षी नेता देवेंद्र फडणवीस के पास कहने के लिए कुछ नहीं है, […]
मुंबई। महाराष्ट्र के जलसंपदा मंत्री जयंत पाटील ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे बारिश प्रभावित किसानों को बढ़ चढक़र आर्थिक मदद करने वाले है। इस समय मुख्यमंत्री खुद खेतों में जाकर किसानों के नुकसान का जायजा ले रहे हैं। पाटील ने कहा कि विपक्षी नेता देवेंद्र फडणवीस के पास कहने के लिए कुछ नहीं है, इसी वजह से वह अनायास मुख्यमंत्री पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। देवेंद्र फडणवीस खुद मुख्यमंत्री रह चुके हैं, इसलिए उन्हें इस संवैधानिक पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए।
जयंत पाटील ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री के रुप में उद्धव ठाकरे सूबे में आए हर संकट का सामना बड़े ही हिम्मत से कर रहे हैं। कोंकण में निसर्ग तुफान हो या कोरोना का संकट, मुख्यमंत्री ने इसका सामना किया है। राज्य के कई जिलों में बारिश से किसानों की हालत खराब हो गई है। मुख्यमंत्री इस संकट से परेशान किसानों को राज्य की हैसियत के अनुसार मदद देने वाले हैं। लेकिन किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार को भी मदद दी जानी चाहिए। विपक्षी नेता फडणवीस को चाहिए कि वह केंद्र के पास महाराष्ट्र का बकाया पैसा जल्द से जल्द रिलीज करवाएं। केंद्र सरकार से राज्य को 28 हजार करोड़ रुपयी जीएसटी का पैसा अब तक नहीं मिल सका है, फडणवीस को इस बाबत केंद्र से बात करनी चाहिए।
जयंत पाटील ने कहा कि कोरोना की वजह से हर राज्यों की आर्थिक स्थिति खराब हुई है। राज्यों में कर के रुपये में मिलने वाला पैसा कर्मचारियों के वेतन पर ही खर्च हो जाता है। इसलिए संकट के समय केंद्र सरकार की ओर से मदद मिलना जरुरी रहता है। लेकिन केंद्र सरकार राज्य की बकाया रकम भी नहीं दे रहा है और विपक्षी नेता देवेंद्र फडणवीस इस पर भी राजनीति कर रही है।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
13 Dec 2025 09:59:17
राजनन्दन कुमार l बीएनमकल्याणपुर l पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना हाजत में शुक्रवार की देर रात एक कैदी की...
Epaper
YouTube Channel
<% items = items.slice(0, 5); %>
<% let n=0; items.forEach((r)=>{ if(n == 0) { n++; return; } %> <% n++; %> <% }); %>
<%- className == "" ? "" : '
' %> <% items.forEach(function(r) { %> <% }); %> <%- className == "" ? "" : "
" %> मौसम



Comments