
काबुल। अफगानिस्तान के मध्य लोगर प्रांत में सोमवार को पूर्वी खोस्ट के जज़ाई मैदान के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अब्दुल हई जजाई की हथियारबंद अपराधियों ने हत्या कर दी। प्रांतीय गवर्नर के मीडिया ऑफिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब जजाई काबुल प्रांत जा रहे थे। जज़ाई के साथ ही उनका एक अंगरक्षक भी मारा गया और […]
काबुल। अफगानिस्तान के मध्य लोगर प्रांत में सोमवार को पूर्वी खोस्ट के जज़ाई मैदान के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अब्दुल हई जजाई की हथियारबंद अपराधियों ने हत्या कर दी।
प्रांतीय गवर्नर के मीडिया ऑफिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब जजाई काबुल प्रांत जा रहे थे। जज़ाई के साथ ही उनका एक अंगरक्षक भी मारा गया और दो अन्य अंगरक्षक घायल हो गए। तालिबान या किसी अन्य संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। जजाई 34 साल के थे और अफगानिस्तान के पूर्वी क्षेत्र में इस पद को प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति थे। अब्दुल हई जज़ाई जब 29 साल के थे तब वह पहली बार डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बने थे।
जजाई जाज़ी मैदान के मूल निवासी थे और उन्होंने शरिया कानून में बैचलर डिग्री ली थी। उनके पिता अफगान नेशनल पुलिस मे थे और उनकी मौत खोस्ट के आत्मघाती हमले में हुई थी।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

11 Mar 2025 23:35:54
पूर्व के एक बड़े पुलिस पदाधिकारी के कार्यकाल के दरम्यान हुई गिरफ्तारियों पर अगर नजर डाली जाए तो पता चलेगा...
Epaper
YouTube Channel
मौसम

Comments