काबुल। अफगानिस्तान के निमरोज प्रांत में तालिबान के हमले में अफगान सुरक्षाबलों के 20 जवानों की मौत हुई है।
प्रांत के खशरोद जिले में गुरुवार देर रात को यह हमला किया गया। खशरोद के गवर्नर जलील अहमद वातनदोस्त ने बताया है कि तालिबान ने 6 अन्य को बंधक भी बना लिया है। हालांकि इससे अधिक जानकारी नहीं दी गई है।
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने अभी तक घटना पर आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।
इससे पहले गुरुवार को रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि तालिबान ने पिछले 24 घंटों में अफगानिस्तान के 24 प्रांतों में अपने हमले बढ़ा दिए हैं। इनमें तखार, हेलमंद, उरुजगान, कुंडूज बाघलान, लागमान प्रांत भी शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि कतर की राजधानी दोहा में अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने को लेकर आतंकी संगठन तालिबान और अफगानिस्तान की सरकार के बीच शांति वार्ता होने के बाद भी अफगानिस्तान में हिंसा कम होने की बजाय बढ़ रही है।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
Epaper
YouTube Channel
मौसम



Comments