नीतीश कुमार की विदाई तय : चिराग

नीतीश कुमार की विदाई तय : चिराग

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
पटना। लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने एक बार फिर से कहा है कि विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी जदयू से ज्यादा सीटों पर चुनाव जीतेगी। चिराग पासवान ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विदाई तय है।  चिराग ने आगे कहा कि बिहार में इस बार लोजपा […]

पटना। लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने एक बार फिर से कहा है कि विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी जदयू से ज्यादा सीटों पर चुनाव जीतेगी। चिराग पासवान ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विदाई तय है। 

चिराग ने आगे कहा कि बिहार में इस बार लोजपा और भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने दावे के साथ कहा कि हम महागठबंधन के साथ किसी भी परिस्थिति में नहीं जाएंगे। साथ ही चिराग ने यह भी साफ़ किया कि मैं मुख्यमंत्री की रेस में नहीं हूं। यह भ्रम फैलाया जा रहा है। लोजपा प्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं चाहते कि कोई उनसे कोई व्यक्ति सवाल पूछे और इसी वजह से मुझे नापसंद करते हैं। साथ ही लोजपा को भाजपा की बी टीम कहना गलत है। चिराग ने एक बार फिर से कहा कि शेर का बच्चा हूंजंगल चीर कर निकलूंगा।  

चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार ने सीधे कभी चुनाव नहीं लड़ा। खुद के प्रदर्शन का पता नहीं है और कप्तान बने हुए हैं। चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार जनता की नहीं सुनते हैं और केवल अपनी बात करते हैं। उड़नखटोले पर सवार होकर नीतीश कुमार निकलते हैं। जब सीएम निकलते हैं तो कॉरिडोर बनाया जाता है। सीएम के सामने खूबसूरती परोसी जाती है। उन्होंने कहा कि बिहार में अफसरशाही हावी है और सरकार के स्तर से होने वाले फैसलों पर भी नौकरशाही का बोलबाला है।

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई एक...
कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू
कोटवा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, एक दर्जन से अधिक घायल
चोरों को पकड़ने गई मोतिहारी पुलिस के चार सदस्य खुद चोरी मे गिरफ्तार
Violent Clash Leads to MGCU Suspension of Five Students
तुरकौलिया मे अतिक्रमणकारियों पर शामत
मोतिहारी मे वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष की गोलीमार हत्या

Epaper

YouTube Channel

मौसम