अमित शाह की बंगाल में मौजूदगी के बावजूद भाजपा नेता की हत्या की कोशिश

अमित शाह की बंगाल में मौजूदगी के बावजूद भाजपा नेता की हत्या की कोशिश

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा करने वालों को अब कानून का डर नहीं रहा  है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बंगाल में मौजूदगी के दौरान भाजपा के एक और नेता को हत्या की कोशिश की गई है, जिनका नाम समीर पारुई है। वह कोलकाता […]
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा करने वालों को अब कानून का डर नहीं रहा  है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बंगाल में मौजूदगी के दौरान भाजपा के एक और नेता को हत्या की कोशिश की गई है, जिनका नाम समीर पारुई है। वह कोलकाता के बेलियाघाटा क्षेत्र के 33 नंबर वार्ड के रहने वाले हैं।  
प्रदेश भाजपा की ओर से मीडिया के लिए बनाए गए आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में शुक्रवार सुबह बताया गया है कि गुरुवार रात करीब 8:30 बजे स्थानीय तृणमूल अपराधियों ने पारुई को घर से उठाकर मारा पीटा और हत्या की कोशिश की। वह भाजपा नेता हैं, इसलिए उन्हें मारने की कोशिश की गई। उनकी गाड़ी भी तोड़ी गई है। हालांकि सूचना मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित होने लगे, जिसके बाद हमलावर भाग गए। गंभीर हालत में उन्हें एनआरएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रदेश भाजपा ने इसकी सूचना अमित शाह को दी है। वह पीड़ित और उनके परिवार से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।  
प्रदेश भाजपा का दावा है कि प. बंगाल में  अबतक उसके 150 से अधिक कार्यकर्ता मौत के घाट उतारे जा चुके हैं। खास बात यह है कि जैसे-जैसे विधानसभा का चुनाव करीब आ रहा है, वैसे वैसे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की हत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसके लिए प्रदेश भाजपा सत्तारूढ़ पार्टी और स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत को जिम्मेवार ठहराती है। 

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई एक...
कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू
कोटवा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, एक दर्जन से अधिक घायल
चोरों को पकड़ने गई मोतिहारी पुलिस के चार सदस्य खुद चोरी मे गिरफ्तार
Violent Clash Leads to MGCU Suspension of Five Students
तुरकौलिया मे अतिक्रमणकारियों पर शामत
मोतिहारी मे वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष की गोलीमार हत्या

Epaper

YouTube Channel

मौसम