छपरा जंक्शन पर ट्रेन से गिरकर महिला पुलिसकर्मी घायल

छपरा जंक्शन पर ट्रेन से गिरकर महिला पुलिसकर्मी घायल

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
छपरा।  पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर अप बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट ट्रेन से गिर जाने के कारण एक महिला पुलिसकर्मी बुधवार को दोपहर के समय घायल हो गयी। वह छपरा नगर थाना में पदस्थापित इंद्र कला कुमारी बताई गई है। मधुबनी जिले के निवासी इंद्र कला कुमारी ट्रेन पर सवार होते समय पैर […]
छपरा। 
पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर अप बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट ट्रेन से गिर जाने के कारण एक महिला पुलिसकर्मी बुधवार को दोपहर के समय घायल हो गयी। वह छपरा नगर थाना में पदस्थापित इंद्र कला कुमारी बताई गई है।
मधुबनी जिले के निवासी इंद्र कला कुमारी ट्रेन पर सवार होते समय पैर फिसलने के कारण गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। 
राजकीय रेलवे पुलिस के जवानों ने घायल महिला पुलिसकर्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
रेल थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि वह सिवान जाने के लिए ट्रेन मे सवार हो रही थी। इसी दौरान दुर्घटना के शिकार हो गयी। फिलहाल उसका इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है। उसका एक पैर फ्रैक्चर होने की चिकित्सकों ने आशंका व्यक्त की है तथा शरीर में अन्य जगह गंभीर चोट लगी है। 

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई एक...
कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू
कोटवा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, एक दर्जन से अधिक घायल
चोरों को पकड़ने गई मोतिहारी पुलिस के चार सदस्य खुद चोरी मे गिरफ्तार
Violent Clash Leads to MGCU Suspension of Five Students
तुरकौलिया मे अतिक्रमणकारियों पर शामत
मोतिहारी मे वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष की गोलीमार हत्या

Epaper

YouTube Channel

मौसम