बेगूसराय में युवक की हत्या, घर पर शव फेंक फरार हुए बदमाश

बेगूसराय में युवक की हत्या, घर पर शव फेंक फरार हुए बदमाश

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
बेगूसराय। बेगूसराय में बदमाशों ने मामूली विवाद में एक युवक की हत्या गले में फंदा लगाकर कर दी और सुबह में शव दरवाजे पर फेंक कर फरार हो गए। हत्या के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। घटना तेघड़ा प्रखंड के चिल्हाय रामपुर गांव की है। मृतक की पहचान योगेन्द्र साह के बेटे सोनू कुमार के […]
बेगूसराय। बेगूसराय में बदमाशों ने मामूली विवाद में एक युवक की हत्या गले में फंदा लगाकर कर दी और सुबह में शव दरवाजे पर फेंक कर फरार हो गए।
हत्या के बाद लोगों में काफी आक्रोश है। घटना तेघड़ा प्रखंड के चिल्हाय रामपुर गांव की है। मृतक की पहचान योगेन्द्र साह के बेटे सोनू कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर शाम सोनू अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोस्त से विवाद के बाद मारपीट होने लगी। सोनू के पिता को जब मारपीट की जानकारी मिली तो वे अपने बेटे को समझा-बुझाकर घर ले आए। लेकिन देर रात वह फिर घर से बाहर निकल गया।
काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजन खोजने निकले लेकिन उसका पता नहीं चला। मृतक के पिता योगेन्द्र साह का कहना है कि दोस्तों ने मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और सुबह करीब तीन बजे शव घर पर छोड़ कर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेजने के बाद मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इधर युवक के हत्या की जानकारी मिलते ही तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है। विधायक ने प्रशासन से मामले की जांच कर त्वरित कार्रवाई का कर घटना का उद्भेदन करने तथा दोषी को गिरफ्तार करने की मांग की है। 

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई एक...
कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू
कोटवा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, एक दर्जन से अधिक घायल
चोरों को पकड़ने गई मोतिहारी पुलिस के चार सदस्य खुद चोरी मे गिरफ्तार
Violent Clash Leads to MGCU Suspension of Five Students
तुरकौलिया मे अतिक्रमणकारियों पर शामत
मोतिहारी मे वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष की गोलीमार हत्या

Epaper

YouTube Channel

मौसम