मास्क जांच अभियान में सैकड़ो को भरने पड़े जुर्माने

मास्क जांच अभियान में सैकड़ो को भरने पड़े जुर्माने

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
नवादा ।  नवादा जिले में कोरोना के खतरे को देखते हुए मंगलवार को मास्क जांच अभियान चलाया गया। जिसमें  जमकर जुर्माने वसूले गए। कई जगहों  पर युवाओं की  पुलिस से झड़प भी हुई। लेकिन पुलिस ने कड़ाई से अपना अभियान जारी रखा। राजौली अनुमंडल मुख्यालय, कौआकोल , अकबरपुर आदि इलाके में भी अभियान जारी रहे। इधर गोविंदपुर […]
नवादा ।  नवादा जिले में कोरोना के खतरे को देखते हुए मंगलवार को मास्क जांच अभियान चलाया गया। जिसमें  जमकर जुर्माने वसूले गए। कई जगहों  पर युवाओं की  पुलिस से झड़प भी हुई। लेकिन पुलिस ने कड़ाई से अपना अभियान जारी रखा। राजौली अनुमंडल मुख्यालय, कौआकोल , अकबरपुर आदि इलाके में भी अभियान जारी रहे। इधर गोविंदपुर थाना गेट के पास मंगलवार को जिला पदाधिकारी तथा वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेशानुसार वाहन एंव मास्क जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान अंचलाधिकारी वर्षा रानी,प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंज बिहारी सिंह,एस आई सतीश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। जिसमें आने जाने वाले लोगों से मास्क नहीं पहनने तथा वाहन चालक से हेलमेट नहीं पहनने को लेकर फाइन वसूला गया।
 बीडीओ कुंज बिहारी सिंह ने बताया कि जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार मास्क जांच अभियान चलाया गया जिसमे मास्क नहीं पहनने वाले से 50 रू बतौर जुर्माना वसूला गया। वहीं एसआई सतीश कुमार ने बताया कि आईजी के आदेशानुसार वाहन जांच किया जा रहा है जिसमें हेलमेट एवं सीट बेल्ट की जांच की जा रही है, बीना हेलमेट वाले से एक हजार रूपया बतौर जुर्माना वसूला जा रहा है। जांच अभियान के दौरान बीना मास्क 11 लोगों से 50/50/रुपया कुल 550रू तथा दो बीना हेलमेट का 1000हजार कुल दो हजार रुपए बतौर जुर्माना वसूला जाने की बात कही।
 मास्क को लेकर फाइन वसूले जाने से जनता में काफी नाराजगी देखा गया, ग्रामीण जनता का कहना है कि चुनाव खत्म होते ही सरकार जनता से कोरोना का भय दिखाकर मास्क को लेकर फाइन वसूल रही है। चुनाव के दौरान सैकड़ों लोग एक साथ चुनाव प्रचार मे बीना मास्क का प्रचार प्रसार कर रहे थे उस समय किसी से मास्क को लेकर कोई भी पदाधिकारी द्वारा मास्क का फाइन नहीं वसूला गया और अब चुनाव खत्म होते ही लोगों से मास्क का जुर्माना वसूला जा रहा है। 

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई एक...
कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू
कोटवा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, एक दर्जन से अधिक घायल
चोरों को पकड़ने गई मोतिहारी पुलिस के चार सदस्य खुद चोरी मे गिरफ्तार
Violent Clash Leads to MGCU Suspension of Five Students
तुरकौलिया मे अतिक्रमणकारियों पर शामत
मोतिहारी मे वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष की गोलीमार हत्या

Epaper

YouTube Channel

मौसम