रामविलास पासवान के निधन से रिक्त हुई सीट लोजपा को नहीं देगी भाजपा

रामविलास पासवान के निधन से रिक्त हुई सीट लोजपा को नहीं देगी भाजपा

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संरक्षक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से खाली हुई राज्यसभा की सीट भाजपा-लोजपा को देने के मूड में नहीं है। जदयू ने लोजपा को सीट देने के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। माना जा रहा है कि यह सीट भाजपा के खाते में जाएगी और बिहार के […]

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संरक्षक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से खाली हुई राज्यसभा की सीट भाजपा-लोजपा को देने के मूड में नहीं है। जदयू ने लोजपा को सीट देने के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। माना जा रहा है कि यह सीट भाजपा के खाते में जाएगी और बिहार के अन्य सत्ताधारी दल समर्थन करेंगे। जदयू और लोजपा के बीच के तनाव के कारण यह स्थिति बनी है।

इस सीट पर चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोजपा का दावा होने के बावजूद जदयू की आपत्तियों के कारण यह उनके खाते में नहीं जा रही है। हाल ही में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान ने जदयू के खिलाफ अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। इस कारण नीतीश कुमार की पार्टी मात्र 43 सीटों पर सिमट कर रह गई। चिराग पासवान अपनी मां रीना पासवान को राज्यसभा भेजना चाहते थे। हालांकि इन चर्चाओं के बीच ही जदयू के नेताओं ने भाजपा के सामने अपनी राय रख दी थी। नाम न बताने की शर्त पर जदयू के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हमारी पार्टी किसी भी कीमत पर लोजपा प्रत्याशी का समर्थन नहीं करेगी।

भाजपा यह अच्छे से जानती है कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में 125 सीटों के साथ एनडीए सरकार चलाने के लिए जदयू कितनी महत्वपूर्ण हैं। ऐसी स्थिति में भाजपा नीतीश कुमार को नाराज नहीं करना चाहती है और पार्टी ने अपना उम्मीदवार खड़ा करने का मन बना लिया है। हालांकि जदयू की उम्मीदवारी को भी खारिज नहीं किया जा सकता है। लेकिन पिछले मार्च में हुए राज्यसभा के लिए चुनाव में बिहार कोटे की पांच सीटों में से एनडीए के खाते में तीन सीट आई थी। जदयू को इसमें से दो और भाजपा को एक सीट पर जीत मिली थी।

जदयू की आपत्ति अपनी जगह हैलेकिन भाजपा भी यह सीट लोजपा को नहीं देना चाहती है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद बिहार की यह राज्यसभा सीट खाली हुई थी। बिहार भाजपा के एक अधिकारी ने कहा कि यह हमारी सीट है। लोकसभा चुनाव के समय तय हुए फॉर्मूले के मुताबिक हमने दिवंगत रामविलास पासवान को यह सीट दी थी। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान को एनडीए के सभी नेताओं का सम्मान हासिल था। लोजपा को भी अपने सीमाओं का अहसास हो गया है। पार्टी को भाजपा की तरफ से खड़ा किया गया कोई भी उम्मीदवार स्वीकार्य होगा। लोजपा के प्रवक्ता असरफ अंसारी ने कहा कि हमने बिहार की खाली हुए राज्यसभा सीट पर उम्मीदवार खड़े करने का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर छोड़ दिया है। बता दें इस एक सीट के लिए गुरुवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है और इसके लिए 14 दिसम्बर को मतदान होगा। 

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Epaper

मौसम