
गोरखपुर। बुधवार को गोरखपुर पहुंचे भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनायं ने गुरुवार सुबह वैदिक मन्त्रोच्चार के बीच नाथ सम्प्रदाय के प्रवर्तक गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। यह पहली बार है जब फ्रांस का कोई राजदूत गोरखनाथ मंदिर दर्शन करने पहुंचा है। फ्रांसीसी राजदूत का यह उत्तर प्रदेश का दौरा भारत और फ्रांस के रिश्तों को […]
गोरखपुर। बुधवार को गोरखपुर पहुंचे भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनायं ने गुरुवार सुबह वैदिक मन्त्रोच्चार के बीच नाथ सम्प्रदाय के प्रवर्तक गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। यह पहली बार है जब फ्रांस का कोई राजदूत गोरखनाथ मंदिर दर्शन करने पहुंचा है। फ्रांसीसी राजदूत का यह उत्तर प्रदेश का दौरा भारत और फ्रांस के रिश्तों को एक नया आयाम देगा।
मंदिर पहुंचने पर प्रधान पुजारी कमल नाथ और सचिव द्वरिका तिवारी ने फ्रांस के राजदूत का स्वागत किया। फिर उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्य मंदिर का दर्शन कराया। इसके बाद मंदिर परिसर का भ्रमण किया।इस दौरान वह ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वरों के स्माधि स्थल और भीम सरोवर पर भी गए। इमैनुएल ने मंदिर की गोशाला का निरीक्षण कर गाय के गोबर से बनाई जा रही खाद का भी जायजा लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में काफी कड़ी सुरक्षा देखने को मिली। गोरखपुर के ज़िला अधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने फ्रांस के राजदूत को गोरखपुर में निवेश का प्रस्ताव भी दिया।
जिलाधिकारी ने जिले के औद्योगिक विकास एवं उद्यमियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी राजदूत को अवगत कराया। साथ ही उन्हें गोरखपुर की रेल, सड़क और वायु मार्ग से कनेक्टिविटी के साथ शहर में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी सभी उपलब्ध सुविधाओं की बुकलेट दी। गोरखपुर मंडल के आसपास के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के पर्यटन स्थलों से भी अवगत कराया। उन्होंने भविष्य की मेट्रो, इलेक्ट्रिक बसों के संचालन एवं सीएनजी एवं पीएनजी गैस की सेवाओं का भी जिक्र किया।
उत्तर प्रदेश के विशेष दौरे पर आए भारत में फ्रांस के राजदूत एमैनुएल लेनायं ने बुधवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। उसके बाद रामलला की नगरी अयोध्या होते हुए भारत में फ्रांस के राजदूत रात 8:15 बजे गोरखपुर पहुंचे। गोरखपुर पहुंचने पर डीएम के. विजेंद्र पाडियन एवं सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने उनका स्वागत किया।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News

10 Apr 2025 23:07:51
हरसिद्धि थानाध्यक्ष पर पूर्व मे भी वरीय अधिकारियों को ‘मिस्लीड’ करने के आरोप लग चुके है। पूर्व मे थाना क्षेत्र...
Epaper
YouTube Channel
<% items = items.slice(0, 5); %>
<% let n=0; items.forEach((r)=>{ if(n == 0) { n++; return; } %> <% n++; %> <% }); %>
<%- className == "" ? "" : '
' %> <% items.forEach(function(r) { %> <% }); %> <%- className == "" ? "" : "
" %> मौसम

Comments