जिलाधिकारी ने धान की फसल काटकर ‘क्रॉप कटिंग’ का किया शुभारंभ
Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
गोपालगंज। जिले में इस वर्ष धान की उपज अच्छी नहीं हुई है। जिले में आई बाढ़ और अधिक बारिश होने से धान के फसल खराब हो गए। लेकिन जहां बाढ़ और बारिश से धान के फसल बच गए हैं,वहां धान की उपज अच्छी हुई है। आज मांझा प्रखंड के छवहीं गांव में धान के फसल […]
गोपालगंज। जिले में इस वर्ष धान की उपज अच्छी नहीं हुई है। जिले में आई बाढ़ और अधिक बारिश होने से धान के फसल खराब हो गए। लेकिन जहां बाढ़ और बारिश से धान के फसल बच गए हैं,वहां धान की उपज अच्छी हुई है।
आज मांझा प्रखंड के छवहीं गांव में धान के फसल की क्रॉप कटिंग का शुभारंभ डीएम अरशद अजीज ने धान काटकर किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से हाथों से ही फसल काटने का अनुरोध किया। साथ ही कहा कि फसल काटने के बाद जो पुआल निकलेगी वो पशुओं के चारा के काम आएगी। इसपर सभी को अमल करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि पुआल जलाने को लेकर प्रशासन बेहद सख्त है। क्रॉप कटिंग में 32.8 क्विंटल की दर से प्रति हेक्टेयर धान की उपज पाई है। हालांकि एक पंचायत में क्रॉप कटिंग के बाद यह आंकड़ा कृषि विभाग ने निकाला है। 14 प्रखंड में कटिंग के बाद ही इसका औसत निकालते हुए फाइनल उपज दर निकाली जाएगी।
मंगलवार को डीएम अरशद अजीज के नेतृत्व में जिला कृषि पदाधिकरी वेद नारायण सिंह, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी के देखरेख में किसान मुन्ना कुमार के खेत में धान की क्रॉप कटिंग की गई थी। किसान के खेत में 10 मीटर लंबा और 5 मीटर चौड़ा यानी 50 वर्गमीटर के क्षेत्रफल में धान के फसल की कटाई की गई। फसल काटने के बाद किसान और कृषि कर्मचारियों के द्वारा उसे मौके पर ही पीट कर उसमें से कच्चा धान का अनाज निकाला गया। उसके बाद उपज को तौलने पर उसकी मात्रा 16.4 किलोग्रााम था। इस उपज के अनुसार 32.8 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की दर से उपज इस बार गया है। जो छवहीं पंचायत के किसानों के लिए राहत की बात है। उन्होंने कहा कि क्राप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं । जिससे उत्पादन की सटीक जानकारी हासिल की जाती है। क्राप कटिंग के प्रयोगों से प्राप्त उत्पादन के आंकड़ों के आधार पर ओलावृष्टि,बारिश,अत्याधिक बारिश व अन्य नुकसान और फसल बीमा की राशि निर्धारित की जाती है। 50 वर्गमीटर में 16.4 किलोग्रााम धान की उपज पर डीएम ने कहा कि यह किसानों के अथक प्रयास का परिणाम है। साथ ही साथ उन्होंने कृषि और सांख्यिकी विभाग के कर्मचारियों के कार्यों को लेकर बधाई दिया। ज्ञात हो कि सांख्यिकी विभाग ने जिले के वेसे प्रखंडों में इन दिनों तेजी से क्रॉप कटिंग का कार्य कर रहा है,जहां बाढ़ और बारिश से धान के फसल बच गए है। सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी ने बताया कि पंचायत स्तर पर धान की क्रॉप कटिंग की जाएगी। उसके बाद औसतन जिलेभर में कितने मात्रा में धान की उपज हुई है। इसका आंकलन हो पाएगा।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
16 Dec 2025 14:04:51
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई एक...
Epaper
YouTube Channel
<% items = items.slice(0, 5); %>
<% let n=0; items.forEach((r)=>{ if(n == 0) { n++; return; } %> <% n++; %> <% }); %>
<%- className == "" ? "" : '
' %> <% items.forEach(function(r) { %> <% }); %> <%- className == "" ? "" : "
" %> मौसम



Comments