तिमूल ने गांव में किसानाें के साथ मनाया राष्ट्रीय दूध दिवस

तिमूल ने गांव में किसानाें के साथ मनाया राष्ट्रीय दूध दिवस

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
गोपालगंज। तिरहुत दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ लिमिटेड मुजफ्फरपुर डेयरी के बैनर तले राष्ट्रीय दूध दिवस शुक्रवार को  मनाया गया। इस अवसर पर तिमूल से आए उप प्रबंधक उमाकांत ठाकुर ने दीप जलाकर विधिवत कार्यक्रम का उद्धाटन किया। इस दौरान लोगों ने डॉ़.वर्गीज कुरियन के चित्र पर माल्यापर्ण किया। राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के रूप में श्वेत क्रांति […]
गोपालगंज। तिरहुत दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ लिमिटेड मुजफ्फरपुर डेयरी के बैनर तले राष्ट्रीय दूध दिवस शुक्रवार को  मनाया गया। इस अवसर पर तिमूल से आए उप प्रबंधक उमाकांत ठाकुर ने दीप जलाकर विधिवत कार्यक्रम का उद्धाटन किया। इस दौरान लोगों ने डॉ़.वर्गीज कुरियन के चित्र पर माल्यापर्ण किया।
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के रूप में श्वेत क्रांति के जनक डॉ़. वर्गीज कुरियन की 99 वीं जयंती मनायी गई। यह जयंती समारोह गोपालगंज जिले के हथुआ प्रखंड के खैरटिया गांव में गुरुवार की शाम मनाया गया जिसमें फुलवरिया, भोरे, हथुआ, विजयीपुर प्रखंड क्षेत्रों के किसानों ने भाग लिया। जिले में बड़े स्तर पर दूध का व्यापार किया जाता है जिससे इसह जिले ने अपना एक अलग ही स्थान हासिल किया है। पशुपालन के क्षेत्र में किसानों को अतिरिक्त आमदनी के लिए आगे आना होगा।
इस अवसर पर तिमुल के उप प्रबंधक उमाकांत ठाकुर ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. वर्गीज़ कुरियन को याद कर रहा है। दूध के उत्पादन और पोषण के लिए उसके महत्व को समझना होगा। आज पशुपालन के क्षेत्र में किसानों को अतिरिक्त आमदनी के लिए प्रेरित किया जा रहा है जो आय दोगुनी करने के लक्ष्य को भी पूरा करने में सहायक हो सकता है। उल्लेखनीय है कि दूध की कमी वाले क्षेत्र में दूध के सबसे बड़े उत्पादक के रूप में स्थापित करने में गोपालगंज वर्गीज़ का योगदान सराहनीय था। यही कारण था कि उन्हें रोमन मैग्ससे और वर्ल्ड फूड प्राइस पुरुस्कारों से नवाज़ा गया। वह भारतीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष भी बनाए गये जो आज डेयरी विकास के लिए देश में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने कहा कि दूध प्रकृति का सबसे अनमोल उपहार है जिसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व होते हैं और सभी उम्र के व्यक्तियों द्वारा इसका सेवन किया जा सकता है। इसलिए जरूरी है कि राष्ट्रीय दुग्ध दिवस दूध और दूध उद्योग से संबंधित गतिविधियों का प्रचार करते हुए मनाया जाए। उन्होंने लोगों में आजीवन दूध एवं दूध उत्पादों के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए किसानों के बीच अभियान चलाने पर बल दिया।उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कई नए डेयरी उत्पाद विकसित किए गये हैं, जैसे निम्न घी, लस्सी, मट्ठा खीर मोहन, बेहतर बनावट वाली दही, कम वसा वाले डेयरी उत्पाद।  उन्होंने आगे कहा कि आज के दिवस को डॉ़. वर्गीज कुरियन की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस का लक्ष्य दूध और दूध उद्योग से संबंधित लाभों को बढ़ावा देना है। यह लोगों में दूध और दूध उत्पादों के महत्व के बारे में जागरूकता भी बढ़ाता है। इस अवसर पर दुग्ध शीतल केन्द्र मांझा के प्रभारी पदाधिकारी रामप्रवेश साह, पर्यवेक्षक हिरेन्द्र प्रसाद, मनीष कुमार, रधुनाथ प्रसाद, खैरटिया सहकारिता संध के अध्यक्ष जनक चौधरी, सचिव हीरालाल यादव, पूनम देवी, राजमति देवी आदि वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। उप प्रबंधक ने कार्यक्रम में आए किसानों को डॉ़. कुरियन के विषय में बताते कहा कि भारत के श्वेत क्रांति के पिता और दूधवाले के रूप में इन्हें जाना जाता है। प्रसिद्ध भारतीय सामाजिक उद्यमी का जन्म 26 नवंबर 1921 को हुआ था। उन्होंने ऑपरेशन फ्लड नामक दुनिया के सबसे बड़े कृषि डेयरी विकास कार्यक्रम का आयोजन किया। 1964 में, उन्हें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 1965 में पद्म श्री, 1966 में पद्म भूषण और 1999 में पद्म विभूषण मिला उन्हें बताया कि डॉ़. वर्गीज कुरियन को 1989 में खाद्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 1997 में उन्हें वर्ल्ड ऑर्डर ऑफ़ एग्रीकल्चर मेरिट प्राप्त हुआ। उनके प्रयासों ने भारत की डेयरी खेती को सबसे बड़ा आत्मनिर्भर उद्योग और सबसे बड़ा ग्रामीण रोजगार प्रदाता बना दिया। 

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल सफेदपोशों के आगे नतमस्तक दिखा प्रशासन, हरसिद्धि में अतिक्रमण कार्रवाई पर सवाल
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई एक...
कल्याणपुर थाना हाजत में बंद कैदी की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच शुरू
कोटवा में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 5 लोगों को रौंदा, एक दर्जन से अधिक घायल
चोरों को पकड़ने गई मोतिहारी पुलिस के चार सदस्य खुद चोरी मे गिरफ्तार
Violent Clash Leads to MGCU Suspension of Five Students
तुरकौलिया मे अतिक्रमणकारियों पर शामत
मोतिहारी मे वीआईपी के प्रखंड अध्यक्ष की गोलीमार हत्या

Epaper

YouTube Channel

मौसम