पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकियां लगाकर पास के मंदिरों में पूजा-अर्चना किया

पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकियां लगाकर पास के मंदिरों में पूजा-अर्चना किया

Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
पटना । कार्तिक माह के अवसर पर उत्तर वाहिनी गंगा नदी के तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में डुबकियां लगाकर पास के मंदिरों में पूजा-अर्चना की। चतुर्मास की समाप्ति एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अनुमंडल के उमानाथ,अलखनाथ सहित विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बिहार का काशी(बनारस)के नाम से प्रसिद्ध बाढ़ […]
पटना । कार्तिक माह के अवसर पर उत्तर वाहिनी गंगा नदी के तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में डुबकियां लगाकर पास के मंदिरों में पूजा-अर्चना की। चतुर्मास की समाप्ति एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अनुमंडल के उमानाथ,अलखनाथ सहित विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
बिहार का काशी(बनारस)के नाम से प्रसिद्ध बाढ़ अनुमंडल के उत्तरायण भागीरथी गंगा नदी में स्नान करने का विशेष महत्व धर्मशास्त्रों में माना गया है।इस कारण पूरे राज्य के कोने-कोने से यहां श्रध्दालु भागीरथी गंगा नदी में स्नान करने के लिये आया करते हैं और मनोकामना नाथों में एक नाथ “उमानाथ- महादेव” की पूजा-अर्चना करते हैं।
शास्त्रों के अनुसार यहां भगवान “उमानाथ शंकर” की पूजा-अर्चना करने से श्रद्धालुओं की हर मनोकामनायें पूर्ण होती है। इस कारण “उमानाथ-महादेव” की गणना काशी(बनारस) के भगवान विश्वनाथ शंकरजी से धर्मग्रन्थों में किया गया है।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर एसडीएम सुमित कुमार एवं एसपी अंबरीश राहुल के नेतृत्व में बाढ़ थानाध्यक्ष संजीत कुमार सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों ने अनुमंडल के विभिन्न गंगा घाटों पर प्रशासनिक व्यवस्था काफी चुस्त-दुरुस्त रखा।

Related Posts

Post Comment

Comments

राशिफल

Live Cricket

Recent News

नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार नाबालिग को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप, युवक गिरफ्तार
हरसिद्धि। घर से लापता 15 वर्षीय किशोर को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने और वहां एक कमरे में बंद रखने के...
हरसिद्धि से लापता लड़की की तलाश में होटल पहुंची पुलिस, संदिग्ध गतिविधियां मिलीं; चार नाबालिग रेस्क्यू
तुरकौलिया में पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, पांच गैर जमानतीय वारंटी गिरफ्तार
हरसिद्धि में शराब मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
एक सड़े आम के चक्कर में खाकी वर्दी पर दाग लगाने की भरपूर कोशिश नाकाम, व्यवसायी ने जताया खेद
नेपाल में ब्राउन शुगर का संजाल
Birgunj Public College : Certificate Dispute Sparks Debate, Deepak Bahadur Shakya underfire

Epaper

YouTube Channel

मौसम

NEW DELHI WEATHER