उदय नारायण चौधरी का मोदी सरकार पर हमला
Reported By BORDER NEWS MIRROR
Updated By BORDER NEWS MIRROR
On
गया। बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी का आरोप है कि केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी है।पंजाब और हरियाणा के किसानों के साथ मोदी सरकार देशद्रोहियों जैसा व्यवहार कर रही है। गया के सर्किट हाउस में मंगलवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी किसान बिल को लेकर काफी आक्रोष में थे।उन्होंने […]
गया। बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी का आरोप है कि केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी है।पंजाब और हरियाणा के किसानों के साथ मोदी सरकार देशद्रोहियों जैसा व्यवहार कर रही है।
गया के सर्किट हाउस में मंगलवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी किसान बिल को लेकर काफी आक्रोष में थे।उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि सरकार किसानों और मजदूरों के हित के लिए सिर्फ दिखावे की बात करती है। सरकार कहती हैं कि वो सब कुछ किसान के लिए कर रहे हैं। सरकार यह भी दावा करती है कि किसानों के फसलों के लागत का डेढ़ गुना ज्यादा मूल्य देगी। लेकिन जब से कृषि बिल बना है। तब से किसान आंदोलन करने को मजबूर हैं। कृषि बिल के कारण किसान फांसी लगाने के लिए मजबूर है। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय मे किसानों से 9 से 10 रुपये किलो धान क्रय किया जा रहा है। किसान अपनी उपज को कम मूल्य पर बेचने को मजबूर है।
उन्होंने ने नीतीश सरकार पर हमला करते हुए पूछा कि राज्य सरकार बताए कि उसने जो वादा किया था, उस वादे का क्या हुआ? राज्य सरकार 15 सालों से वादा कर रही हैं। लेकिन आज तक पूरा नही कर सकी। बहुत सारे ऐसे किसान हैं। जिनका धान पैक्स के माध्यम से खरीदा गया। लेकिन किसानों को उनके धान का पैसा अभी तक नहीं मिला। बिहार में किसान सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
पूर्व स्पीकर श्री चौधरी ने कहा कि अभी देश मे डबल इंजन की सरकार हैं। बावजूद इसके किसानों और मजदूरों की स्थिति दयनीय है। दिल्ली में किसान आंदोलन करने को मजबूर हैं। यह किसी पार्टी का आंदोलन नहीं है,फिर भी सरकार किसानों की नहीं सुन रही है। किसान कृषि बिल का विरोध कर रहे हैं। किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की मांग कर रहे हैं, ताकि जमाखोरी सिस्टम से निजात मिल सके।
Related Posts
Post Comment
राशिफल
Live Cricket
Recent News
16 Dec 2025 14:04:51
मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जिले के हरसिद्धि प्रखंड मुख्यालय और बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई एक...
Epaper
YouTube Channel
<% items = items.slice(0, 5); %>
<% let n=0; items.forEach((r)=>{ if(n == 0) { n++; return; } %> <% n++; %> <% }); %>
<%- className == "" ? "" : '
' %> <% items.forEach(function(r) { %> <% }); %> <%- className == "" ? "" : "
" %> मौसम



Comments